हिमाचल में बुधवार सुबह भरमौर ब्राह्मणी रोड़ पर एक कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक पंजाब के पठानकोट के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए चंबा रेफर किया गया है। वाहन की पहचान एचपी02सी 0345 के रूप में हुई है। एडीएम भरमौर कुलबीर राणा ने दुर्घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, वे मणिमहेश यात्रा से लौट रहे थे और माता ब्राह्मणी के दर्शन जा रहे थे। इस दौरान कार खाई में गिर गई। कार चालाक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे से जुड़ी PHOTOS… डॉ. शुभम बोले- साढ़े आठ बजे हुआ हादसा
बीएमओ भरमौर डॉ. शुभम भंडारी ने बताया है कि उन्हें साढ़े आठ बजे सूचना मिली थी कि भरमौर ब्राह्मणी रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया ह। सूचना मिलते ही यहां से एंबुलेंस को मौके पर भेज दिया गया। घटना में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है। और 6 लोगों का उपचार सिविल अस्पताल भरमौर में चल रहा है। अभी दो से तीन लोगों को यहां से रेफर करने की जरूरत पड़ेगी। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो लड़कियां और एक युवक शामिल हैं। इनकी पहचान नेहा (21 वर्ष), दीक्षा (39 वर्ष) और लाडी के रूप में हुई है। तीनों पठानकोट के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। घायलों की पहचान
आरती पत्नी श्री संतरूप निवासी पठानकोट, उम्र 40 वर्ष।
मानव पुत्र श्री अशोक कुमार निवासी साहकॉलोनी डॉ. गांधी चौक पठानकोट, उम्र 22 वर्ष।
विवेक कुमार पुत्र श्री पप्पन शाहीन निवासी करनवास जिला बुंदेलशहर, उम्र 22 वर्ष।
सौरव पुत्र श्री सुमन कुमार निवासी गांव व डॉ. पटेल चौक पठानकोट, उम्र 33 वर्ष।
राजेश पुत्र नेक राम निवासी गांव व डॉ. पटेल चौक पठानकोट, उम्र 45 वर्ष।
विशाल कुमार निवासी पठानकोट, उम्र 34 वर्ष।
शिखा पुत्री राज कुमार निवासी पठानकोट, उम्र 27 वर्ष।
राहुल कुमार पुत्र बजलित गुलाटी निवासी बाग हाउस ढांगूपीर पठानकोट, उम्र 33 वर्ष।
आशीष पुत्र श्री गुड्डू निवासी गांव भटनी डॉ. संधो जिला हिरदोई उत्तर प्रदेश, उम्र 18 वर्ष।
गौरव पुत्र राकेश कुमार निवासी पठानकोट, उम्र 17 वर्ष।

Spread the love

By