हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के उप नगर हाथीथान में वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया है। बीती शाम तेंदुए को ट्रेंकुलाइजर गन से पहले बेहोश किया गया। तब जाकर उसे पकड़ा गया। इसके बाद हाथीथान और भुंतर के लोगों ने राहत की सांस ली है। तेंदुए की टांग में गंभीर चोट बताई जा रही है। कुल्लू में ही तेंदुए को प्राथमिक उपचार देने के बाद पिंजरे में डालकर शिमला के टूटीकंडी के लिए रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। डरे-सहमे लोगों ने ली राहत की सांस बता दें कि भुंतर और हाथीथान में बीते 3-4 दिन से तेंदुआ दिन में ही घूम रहा था। इससे लोग दहशत में आ गए थे। दो दिन पहले ही तेंदुआ हाथीथान में हरिहर अस्पताल परिसर तक पहुंच गया था। इससे खासकर महिलाएं और बच्चे घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ में आया तेंदुए के खौफ में आए लोगों ने वन विभाग से इसे पकड़ने का आग्रह किया था। बीती शाम को तेंदुए फिर से हाथीथान बाजार के आसपास देखा गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ने को ऑपरेशन चलाया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को बेहोशी की हालत में पकड़ लिया गया। तेंदुए को लेकर टीम शिमला को हुई रवाना: वंदना एसीएफ पार्वती वन मंडल वंदना ठाकुर ने बताया कि लोगों को अब डरने की जरूरत नहीं है। DFO वन्य प्राणी विंग कुल्लू सचिन की मौजूदगी में टीम ने तेंदुए को पकड़ने के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए शिमला रेफर कर दिया है, क्योंकि उसकी टांग पर चोट लगी है।

Spread the love

By