हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले रविवार देर रात से हो रही भारी बारिश के चलते दुर्गेठी और चलेड घार में लैंडस्लाइड होने के चलते पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहा। जिसके कारण दोनों जगहों पर सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। रास्ता बंद होने के कारण यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर बाद यह सड़क सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी है। वाहनों की लगी लंबे कतार जगह- जगह रास्ता बंद होने के कारण लॉन्ग रूट पर जाने वाली बसें से भी बीच रास्ते में ही फंसी रही। जिसके कारण कांगड़ा और दूसरे जिलों को जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा बसों की अदला-बदली करके यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंचाया गया। रास्ता बंद होने के कारण मणिमहेश जाने वाले यात्री को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रास्ता खोलने तक कई घंटे तक मणिमहेश जाने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को बीच रास्ते में ही समय काटना पड़ा। जिसके कारण की जगह वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। मणिमहेश यात्रियों के लिए पूरी व्यवस्था गौरतलब है इस समय मनीमहेश यात्रा जोरों पर है। हर रोज सैंकड़ों की तादाद में देश के कई राज्यों से श्रद्धालु मणिमहेश दर्शन के लिए भरमौर पहुंच रहे हैं। इस विषय पर सहायक अभियंता राष्ट्रीय उच्च मार्ग धर्म सिंह ने कहा है कि विभाग इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा है पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर जगह-जगह मशीनरी और कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा है यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए कड़े प्रयास किया जा रहे हैं।