हरियाणा के पंचकूला में रविवार देर रात मोरनी टी पॉइंट के नजदीक नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुआ पहाड़ी इलाके से रोड क्रॉस कर रहा था। तभी वह ट्रक की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वाइल्डलाइफ अधिकारियों ने तेंदुए के शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। कंगना रनोट आज हिमाचल आएंगी; बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगी मंडी से सांसद कंगना रनोट आज हिमाचल आ रही हैं। कंगना देर शाम शिमला जिले के रामपुर पहुंचेंगी। वे कल सुबह आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। साथ ही बाढ़ पीड़ितों से भी मुलाकात करेंगी। दोपहर बाद वे कुल्लू जिले के बागीपुल में आपदा प्रभावितों से मिलेंगी। प्रदेशभर में 31 जुलाई को भारी बारिश हुई थी। जिसके बाद मंडी में बादल फटने से भारी तबाही मची थी। अकेले रामपुर में ही 36 लोग बाढ़ में बह गए थे। कुल्लू जिले के बागीपुल में 7 लोग और मंडी के चौहारघाटी में 11 लोग मलबे में दब गए थे। इनमें से 46 लोग अभी भी लापता हैं। (यहां पढ़े पूरी खबर) हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों पर फैसला आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में आज यानी सोमवार को कैबिनेट की मीटिंग होगी। मीटिंग में ग्रुप C-D के कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर करने पर चर्चा होगी। मंत्रियों के साथ चर्चा करने के बाद रेगुलराइजेशन पॉलिसी पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। मंत्रिमंडल यह तय करेगा कि 5 साल, 8 साल, 10 साल से ज्यादा सर्विस वाले कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए। उसी आधार पर फाइनल पॉलिसी तैयार की जाएगी। वैसे अधिकारियों ने 3 प्रकार की पॉलिसी का मसौदा तैयार किया हुआ है। (पूरी खबर पढ़ें)

Spread the love

By