हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में आज तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। यह अलर्ट ऊना, बिलासपुर, ​कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिले को दिया गया है। इन जिलों में कुछेक स्थानों पर ही तेज बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। कई जगह पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश में इस बार मानसून शुरू से ही धीमा पड़ा हुआ है। पूरे मानसून सीजन के दौरान एक जून से 25 जुलाई तक मात्र 183.8 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में नॉर्मल बारिश 302.4 मिलीमीटर होती है। इस लिहाज से इस बार नॉर्मल से 38 प्रतिशत कम बादल बरसे हैं। प्रदेश में एक भी जिला ऐसा नहीं है जहां नॉर्मल से ज्यादा बारिश हुई है। इससे कुछ क्षेत्रों में बरसात में भी लोग बारिश को तरह रहे हैं। इसकी मार कृषि उपज और सेब की फसल पर पड़ने लगी है। ड्रॉट के कारण सेब का अच्छा साइज नहीं बन पा रहा। सेब के दाने फटने लगे है। प्रदेश के 80 प्रतिशत से ज्यादा बागीचे बीमारियों की चपेट में आ गए हैं। 47 सड़कें वाहनों के लिए अवरुद्ध प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान बारिश की वजह से 47 सड़कें वाहनों के लिए बंद पड़ी है। इनमें हमीरपुर जोन में सबसे ज्यादा 20 सड़कें, मंडी जोन में 14, शिमला जोन में 4 और कांगड़ा जोन में 10 सड़कें बंद है। मानसून सीजन में 390 करोड़ की संपत्ति नष्ट हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में बारिश से 390 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति नष्ट हो गई है। सबसे ज्यादा 157 करोड़ रुपए का नुकसान अकेले लोक निर्माण विभाग को हुआ है। प्रदेश में भारी बारिश की वजह से 14 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके है, जबकि 73 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग की माने तो आज की तुलना में कल ज्यादा स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए कल के लिए सात जिलों में येलो अलर्ट दिया गया है।

Spread the love

By