नमस्कार, आइए जानते हैं सुबह 11 बजे तक की हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ समेत देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. हरियाणा में एक परिवार के चौथे सदस्य की हत्या, पुलिस को किसी में सुराग नहीं हरियाणा के करनाल में एक परिवार के चौथे सदस्य की हत्या का मामला सामने आया है। इंद्री थाना क्षेत्र के गांव चंद्राव में खेतों में एक युवक का शव पड़ा मिला। इस मृतक की पहचान राजेश कुमार (28) निवासी चंद्राव करनाल के रूप में हुई है। इससे पहले राजेश के पिता, भाई और दादा की भी हत्या हो चुकी है। उनका शव भी खेतों में पड़ा मिला है। इस पर परिजनों का आरोप है कि उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। फिर भी उनके साथ वारदातें हो रही हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही। पढ़ें पूरी खबर… 2. दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की ज्यूडिशियल कस्टडी पर फैसला आज, CBI ने 26 जून को अरेस्ट किया था दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में CM अरविंद केजरीवाल की गुरुवार (25 जुलाई) को CBI की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है। 17 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की CBI की गिरफ्तारी को चुनौती और अंतरिम जमानत की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था। करीब ढाई घंटे चली बहस के बाद कोर्ट ने कहा था कि जमानत याचिका पर सुनवाई 29 जुलाई को करेंगे। पढ़ें पूरी खबर… 3. हरियाणा में सरकारी डॉक्टर हड़ताल पर, OPD-इमरजेंसी ठप हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में आज इमरजेंसी सेवाएं ठप हैं। प्रदेश के 3 हजार सरकारी डॉक्टर सुबह 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। OPD में भी मरीजों को नहीं देखा जा रहा। पोस्टमॉर्टम बंद हैं। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की सुविधा भी बंद है। इस वजह से मरीजों को अस्पतालों में आकर भटकना पड़ रहा है। सरकार ने हालात बिगड़ते देख मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों को मरीजों के इलाज के लिए बुलाया है। पढ़ें पूरी खबर… 4. मानसून सत्र का चौथा दिन: बजट पर आज भी बहस होगी; कल चर्चा के दौरान राज्यसभा से विपक्ष ने वॉकआउट किया था संसद के मानसून सत्र का गुरुवार (24 जुलाई) को चौथा दिन है। आज भी दोनों सदनों में बजट पर बहस होगी। तीसरे दिन की बहस शुरू होने से पहले विपक्ष के नेताओं ने संसद के बाहर केंद्र सरकार के बजट के विरोध में प्रदर्शन किया। दोनों सदन में बजट को लेकर हंगामा हुआ था। प्रश्नकाल में राज्यसभा में चर्चा के दौरान विपक्ष के नेताओं ने वॉकआउट किया था। वे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ शेम-शेम का नारा लगाते हुए सदन से बाहर चले गए थे। पढ़ें पूरी खबर… 5. हिमाचल का जवान कश्मीर में शहीद, आतंकियों से मुठभेड़ में गोली लगी हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के घरवासड़ा के सैनिक दिलावर खान बुधवार सुबह श्रीनगर के कोवूट इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए। 28 वर्षीय दिलावर खान सेना में गनर थे। शहीद का पार्थिव शरीर आज ऊना लाया जा रहा है, जहां राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत) एसके कालिया ने बताया कि शहीद दिलावर खान का पार्थिव शरीर दोपहर 2 बजे के बाद पैतृक गांव पहुंचेगा। पढ़ें पूरी खबर… 6. 25 साल बाद सुप्रीम कोर्ट का फैसला- खनिजों पर रॉयल्टी टैक्स नहीं खनिजों पर वसूली जाने वाली रॉयल्टी खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत टैक्स नहीं है। साथ ही यह भी कहा है कि राज्यों को रॉयल्टी लेने का अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट ने 25 साल फैसला सुना दिया है। इससे पहले SC ने 86 याचिकाओं पर 8 दिन तक सुनवाई के बाद 14 मार्च को फैसला सुरक्षित रखा लिया था। पढ़ें पूरी खबर… 7. गुरुग्राम में स्विमिंग पूल में डूबने से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-37 डी की पॉश सोसाइटी BPTP पार्क शीरीन में एक 5 वर्षीय बच्चे की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। बच्चे के शव को स्विमिंग पुल से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। CCTV में देखा जा सकता है कि लाइफ गार्ड भी आसपास घूम रहा है, लेकिन उसका ध्यान बच्चे की तरफ नहीं गया। पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… 8. कर्नाटक के BJP-JDS विधायकों रातभर विधानसभा में सोए: MUDA घोटाले पर चर्चा को लेकर धरना दिया कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) घोटाले में शामिल होने आरोप लग रहे हैं। इसी मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए विपक्षी दल बीजेपी और JDS के नेताओं ने विधानसभा भवन में रात भर धरना दिया। बीजेपी की तरफ से जारी एक वीडियो में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक समेत अन्य नेता असेंबली में सोते नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 9. पंजाब और हरियाणा में चुनाव लड़ेंगे किसान, चढ़ूनी ने ऐलान किया किसान नेता और 2020 के किसान आंदोलन का प्रमुख चेहरा गुरनाम सिंह चढूनी ने हरियाणा विधानसभा और पंजाब उप-चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। गुरनाम चढूनी ने बुधवार शाम यह ऐलान किया। यह चुनाव संयुक्त संघर्ष पार्टी (SSP) के बैनर तले लड़े जाएंगे। 2022 में हार के बाद किसान एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरेंगे। किसान नेता के मुताबिक, उनकी पार्टी पंजाब की 4 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जो लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर… 10. नेतन्याहू बोले-हमास ने महिलाओं का रेप किया, बच्चों को जलाया: अमेरिकी संसद में कहा- ईरान हत्यारा है इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार रात 11:30 बजे (भारतीय समयानुसार) अमेरिकी संसद के जॉइंट सेशन को संबोधित किया। नेतन्याहू ने कहा- “जब हम ईरान से लड़ते हैं तो हम एक हत्यारे देश के खिलाफ होते हैं। वह अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्मन है। हम सिर्फ अपनी नहीं बल्कि आपकी रक्षा कर रहे हैं। ईरान मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजराइल और अरब देशों के लिए खतरा है।” पढ़ें पूरी खबर…

Spread the love

By