पठानकोट से चंबा में सब्जी की सप्लाई करने जा रही महिंद्रा पिकअप पठानकोट-चंबा हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस वाहन दुर्घटना में 2 लोग घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि पिकअप अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकरा गई। जिसकी वजह से गाड़ी की रफ्तार थोड़ी कम हो गई। लेकिन पिकअप सड़क से करीब 50 फीट नीचे गिर गई। पुलिस थाना डल्हौजी में गाड़ी दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराई पिकअप जानकारी के अनुसार पिकअप सवार पठानकोट से सलूणी की ओर जा रहे थे। गोली से जीरो प्वाइंट पर पहुंचने पर गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पैरापिट से जा टकराई और खाई में जा गिरी। पिकअप गाड़ी गिरने की आवाज लोगों ने सुनी तो वे घटना स्थल की तरफ दौड़े चले आए। राहत की बात यह रही कि इस वाहन हादसे में किसी की जान नहीं गई। इस हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान मोहम्मद सन्नी पुत्र रमजान मोहम्मद गांव निवासी चियुंड और रोहित पुत्र सुरेंद्र कुमार गांव दनेल तहसील सलूणी के रूप में हुई है। मेडिकल कॉलेज में किया रेफर घायलों को उपचार के लिए बाथरी सीएचसी ले जाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया। एएसआई कुलदीप ने बताया कि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच पुलिस कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों घायलों हालत स्थिर है।

Spread the love

By