हिमाचल की भट्टाकुफर फल मंडी में रॉयल सेब ने दस्तक दे दी है। भट्टाकुफर मंडी में शनिवार को चुराग वैली से लगभग 175 पेटी रॉयल सेब लाया गया। यूनिवर्सल कार्टन में भरे गए रॉयल सेब की 10 बॉक्स 2800 रुपए प्रति पेटी के हिसाब से बिके। यानी बागवान को 140 रुपए प्रति किलो के हिसाब से दाम मिले है। सीजन के शुरुआत में अच्छे दाम से बागवान चहक उठे हैं। भट्टाकुफर मंडी में 56 पेटी सेब 2100 रुपए प्रति पेटी और 109 बॉक्स 2200 रुपए के हिसाब से बिका। उम्मीद की जा रही है कि इस बार पूरे सीजन में अच्छे दाम मिलेंगे, क्योंकि प्रदेश में इस बार सेब की फसल कम है। रॉयल को सेब का राजा कहा जाता है। अभी रॉयल सेब चुराग वैली में ही तैयार हुआ है। डेढ़ से दो सप्ताह बाद कोटगढ़, कुमारसैन, जुब्बल और ठियोग के निचले इलाकों में भी रॉयल सेब तैयार हो जाएगा। वहीं स्पर किस्म का सेब दो हफ्ते से मंडी में आ रहा है। 55 हजार पेटी सेब प्रदेश से बाहर भेजा चुका अब तक लगभग 55 हजार पेटी सेब प्रदेश से बाहर दूसरे राज्यों की मंडियों को भेजा जा चुका है। सेब सीजन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। अभी समुद्र तल से 5000 फीट तक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही सेब तैयार हुआ है। अगले 15 दिनों के दौरान 5500 फीट तक की ऊंचाई वाले इलाकों से सेब मंडियों में आएगा। 5500 फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों का सेब 15 अगस्त के बाद मंडियों में आना शुरू होगा।

Spread the love

By