भारतीय जनता पार्टी ने श्रीकांत शर्मा को हिमाचल बीजेपी का प्रभारी और संजय टंडन को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। श्रीकांत शर्मा अभी उत्तर प्रदेश की वृंदावन विधानसभा सीट से विधायक है। वह साल 2017 में भी प्रदेश भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं। मगर कुछ समय बाद ही श्रीकांत शर्मा उत्तर प्रदेश सरकार में पावर मिनिस्टर बन गए। इसके बाद पार्टी ने मंगल पांडे को हिमाचल भाजपा का प्रभारी बनाया। साल 2020 में मंगल पांडे की जगह पार्टी ने अविनाश राय खन्ना को हिमाचल का प्रभारी बनाया गया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अब यह जिम्मा फिर से श्रीकांत शर्मा को दिया है। श्रीकांत शर्मा का परिचय श्रीकांत शर्मा अभी वृंदावन से विधायक है। 2017 से 2022 तक श्रीकांत शर्मा पावर योगी सरकार में मिनिस्टर रह चुके हैं। एक महीने पहले संपन्न लोकसभा चुनाव में वह हिमाचल के चुनाव-प्रभारी रह चुके हैं। इनके नेतृत्व में पार्टी ने प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर सत्तारूढ़ कांग्रेस का क्लीन स्विप किया है। श्रीकांत शर्मा उत्तर प्रदेश के मथुरा के गाठोली गांव के रहने वाले है। इनके पिता एक सरकारी स्कूल में टीचर थे। प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद हायर एजुकेशन के लिए श्रीकांत शर्मा दिल्ली चले गए, जहां उनकी मुलाकात भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं से हुई। वहीं से इनकी राजनीति शुरू हुए। श्रीकांत शर्मा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। संजय टंडन को सह प्रभारी बनाया जेपी नड्डा ने प्रभारी के साथ सह-प्रभारी की भी तैनाती की है। प्रदेश भाजपा का सह प्रभारी संजय टंडन को लगाया गया है। संजय टंडन पहले भी 2020 से ही भाजपा के सह प्रभारी के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। हिमाचल के साथ साथ 12 अन्य राज्यों में भी प्रभारी और सह प्रभारी की तैनाती की गई है।

Spread the love

By