हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला की बनैर खड्ड में आज सुबह छह पर्यटक नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान अचानक खड्ड का जल स्तर बढ़ गया और सभी पर्यटक खड्ड के बीचोबीच फंस गए। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों का रेस्क्यू किया। सूचना के अनुसार, महाराष्ट्र के लोनावाला से हिमाचल घूमने पहुंचे पर्यटक सुबह करीब 9 बजे बनैर खड्ड पहुंचे और गर्मी से बचने के लिए नहाने लग गए। अचानक जल स्तर बढ़ता देख सभी घबरा गए और भाग नहीं सके। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित रेस्क्यू किया। हिमाचल सरकार बार बार पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को भी नदी नालों और लैंड स्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील कर रही है। मगर कुछ पर्यटकों पर इसका असर नहीं पड़ रहा। सरकार की एडवाइजरी नजर अंदाज कर रहे पर्यटक सरकार की एडवाइजरी को नजर अंदाज करके टूरिस्ट नदियों में उतर रहे हैं। ऊंचे पहाड़ों पर बारिश होने की वजह से नदी-नालों का अचानक जल स्तर अचानक बढ़ जाता है। इससे पर्यटक फंस जाते है। कांगड़ा की बनैर खड्ड में भी ठीक वैसी हुआ, क्योंकि कांगड़ा में बीती रात से ही बारिश हो रही है। कांगड़ा में 75.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। धर्मशाला, पालमपुर, मैक्लोड़गंज इत्यादि क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने आज भी पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। अगले छह दिन तक बारिश का येलो अलर्ट दिया गया है। कुछ पर्यटक भी जान जोखिम में डाल रहे है।

Spread the love

By