नमस्कार, आइए जानते हैं सुबह 11 बजे तक की हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल समेत देश और दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. हरियाणा में ससुर की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर फोड़ा
हरियाणा के करनाल में यूपी बॉर्डर के पास एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक की बेटी के एक्स-हसबैंड पर लगा है। बताया जा रहा है कि मृतक की बेटी ने किसी और से शादी कर ली थी। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
पढ़ें पूरी खबर… 2. JDS नेता प्रज्वल रेवन्ना का भाई सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में गिरफ्तार
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे JDS नेता प्रज्वल रेवन्ना के बाद अब उनके भाई MLC सूरज रेवन्ना को भी पुलिस ने 23 जून की रात गिरफ्तार कर लिया। पार्टी कार्यकर्ता चेतन केएस ने सूरज पर समलैंगिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। उसका दावा है कि 16 जून को सूरज ने उसे अपने फार्महाउस पर बुलाया था। यहां उन्होंने उसे जबरदस्ती चूमा और उसके होंठ और गालों को काट लिया।
पूरी खबर पढ़ें… 3. पंजाब में अकाली नेता ने की मां-बेटी की हत्या, खुद को भी गोली मारी
पंजाब में अकाली नेता कुलवीर सिंह मान ने अपनी मां और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने खुद को भी गोली मार ली। यह घटना उस समय हुई जब उनकी पत्नी रोजाना की तरह शाम को दूध लेने चली गई। उसके बाद मान ने अपनी रिवाल्वर से वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले गोलियों की आवाज सुनकर भौंक रहे पालतू कुत्ते को भी उन्होंने मार डाला था।
पढ़ें पूरी खबर… 4. NEET-UG के 1563 कैंडिडेट्स का रीएग्जाम आज, NEET PG रद्द, NTA डायरेक्टर हटाए गए
NEET रिजल्ट में ग्रेस मार्क्‍स पाने वाले 1563 कैंडिडेट्स के लिए आज दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक रीएग्जाम होगा। इससे पहले NEET-UG एग्जाम विवाद के बीच केंद्र सरकार ने शनिवार रात 9 बजे NTA के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया, प्रदीप सिंह खरोला को नया DG नियुक्त किया गया है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार रात 10 बजे NEET PG प्रवेश परीक्षा को स्‍थगित कर दिया।
पूरी खबर पढ़ें.. 5. पानीपत में SI समेत 5 पुलिस वाले सस्पेंड
हरियाणा के पानीपत में SP ने नशा तस्करों से पुलिस द्वारा सौदेबाजी करने का पता लगने पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने CIA-2 के प्रभारी SI समेत 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। जांच में पता चला है कि प्रभारी ने 2 हवलदार और 2 सिपाहियों के साथ मिलकर नशा तस्करों से 30 लाख रुपए की सौदेबाजी की थी। इसके तहत नशा तस्करी में धरे एक आरोपी को छोड़ दिया, जबकि दूसरे आरोपी से भी बरामद नशा की मात्रा कम दिखा दी।
पढ़ें पूरी खबर… 6. ISRO के रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल की तीसरी सफल लैंडिंग, 4.5 KM की ऊंचाई से होरिजेंटल लैंडिंग की
ISRO ने आज तीसरी बार रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल (RLV) लैंडिंग एक्सपेरिमेंट (LEX) में सफलता हासिल की। कर्नाटक के चित्रदुर्ग में पुष्पक (LEX) ने तेज हवाओं के बीच एडवांस ऑटोनॉमस कैपेबिलिटी का इस्तेमाल करते हुए सटीक होरिजेंटल लैंडिंग की। ये लैंडिंग एक्सपेरिमेंट का तीसरे और फाइनल टेस्ट था। पहला लैंडिंग एक्सपेरिमेंट 2 अप्रैल 2023 और दूसरा 22 मार्च 2024 को किया गया था।
पूरी खबर पढ़ें… 7. हिमाचल में लगे भूकंप के झटके, आधी रात को कांपी धरती
हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिले लाहौल-स्पीति में शनिवार आधी रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीवत्रा 3.4 मापी गई। जमीन के भीतर इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रात 1 बजकर 11 मिनट पर 2 बार झटके महसूस किए गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 8. AAP बोली- गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल का वजन 8KG घटा: 21 मार्च को 70KG वेट था, अब 62 हुआ
आम आदमी पार्टी (AAP) ने दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वजन गिरफ्तारी के बाद से लगातार कम हो रहा है। पार्टी ने कहा कि अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के बाद 2 जून को वापस तिहाड़ जेल जाने के वक्त उनका वजन 63.5 किलोग्राम हो गया था। 22 जून को सीएम केजरीवाल का वजन और घटकर 62 किलोग्राम हो गया है।पार्टी ने कहा कि दिल्ली शराब नीति केस में 21 मार्च को गिरफ्तारी के बाद से 22 जून तक केजरीवाल का वजन कुल 8KG गिर चुका है।
पूरी खबर पढ़ें… 9. 10. अफगानिस्तान ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया, वर्ल्ड कप मैच में 21 रन से मात दी
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। केनिंग्स्टन में खेले जा रहे सुपर-8 मुकाबले में अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रन से मात दी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और अफगानिस्तान की टीम को 148 रन पर रोक दिया था, लेकिन कप्तान मिशेल मार्श की टीम ये छोटा टारगेट भी चेज नहीं कर पाई और 127 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान ने क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में पहली बा र ऑस्ट्रेलिया को हराया।
पूरी खबर पढ़ें…

Spread the love

By