हिमाचल प्रदेश में भीषण एवं रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से 24 घंटे के भीतर राहत मिल सकती है। प्रदेश में कल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे अगले चार दिन तक ज्यादातर इलाकों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग की माने तो कल यानी 18 जून को कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है। मगर 19 व 20 जून को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में राहत की फुहार बरस सकती है। 21 जून को भी प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम खराब और कुछेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। मगर बारिश से पहले आज के लिए हीटवेव का येलो के बाद अब ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। जाहिर है कि इससे आज गर्मी पिछले रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ऊना पहले ही 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान पर उबल रहा है। ऑरेंज अलर्ट ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी और सिरमौर जिले को दिया गया है, जबकि शिमला, सोलन, कांगड़ा व कुल्लू में येलो अलर्ट है। 8 शहरों का पारा 40 डिग्री पार प्रदेश के 8 शहरों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार और 10 लोकेशन पर 35 डिग्री से ज्यादा चल रहा है। आलम यह है कि शिमला और मनाली का पारा 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आमतौर पर शिमला में 28 डिग्री से ज्यादा तापमान नहीं जाता है। मगर इस बार पिछले कई दिनों से 29 से 31 डिग्री के बीच बना हुआ है। 31 डिग्री शिमला का आज तक का दूसरा सबसे ज्यादा तापमान है। कांगड़ा में भी 2017 के बाद रिकॉर्ड तापमान कांगड़ा में भी आज तक का दूसरा रिकॉर्ड तापमान हो गया है। बीते रविवार को कांगड़ा का पारा 41.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है। इससे पहले साल 2017 में 4 जून को 42 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की एडवाइजरी मौसम विभाग ने हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए प्रदेशवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों को खासकर दिन के वक्त घरों से बाहर नहीं निकलने और खान-पान में एहतियात बरतने को कहा गया है। हीटवेव से बचने को क्या सावधानी बरतें

Spread the love

By