हरियाणा में कांग्रेस के विधायक वरुण चौधरी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के घर पहुंचे वरुण चौधरी ने अपना इस्तीफा सौंपा, जिसको स्पीकर ने मंजूर कर लिया। वरुण अब अंबाला लोकसभा सीट से सांसद बन चुके हैं। वह अंबाला की मुलाना विधानसभा से 2019 में विधायक बने थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को हराकर जीत हासिल की है। वरुण विधानसभा की सबसे महत्वपूर्ण समिति अर्थात पब्लिक अकाउंट कमेटी- पीएससी ( लोक लेखा समिति) के चेयरमैन भी थे। उनके विधायक पद से त्यागपत्र देने के साथ ही अब विधानसभा स्पीकर द्वारा इस लोक लेखा समिति के नए चेयरमैन के तौर पर किसी और विधायक को नामित किया जाएगा। चूंकि हरियाणा विधानसभा के अगले आम चुनाव इसी वर्ष अक्टूबर में निर्धारित हैं, इसलिए रिक्त होने वाली मुलाना विधानसभा सीट पर उप चुनाव नहीं होगा (पूरी खबर पढ़ें) पंजाब की मंत्री अनमोल गगन मान की शादी कल, मेहंदी की रस्म हुई पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की शादी कल मोहाली के जीरकपुर कस्बे में स्थित एक मैरिज पैलेस में होने जा रही है। इससे पहले उनके घर पर मेहंदी की रस्म अदा की गई। मेहंदी की रस्म के बाद आज शाम जागो कार्यक्रम होगा। ये सारी रस्में चंडीगढ़ के सेक्टर 39 स्थित उनके आवास पर निभाई जा रही हैं। इस शादी समारोह में उनके परिवार और रिश्तेदार शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की शादी शाहबाज से होगी। शाहबाज पेशे से वकील हैं। उनका परिवार जीरकपुर में रहता है (पूरी खबर पढ़ें)

Spread the love

By