लोकसभा चुनाव के लिए देश की 543 सीटों पर मतगणना चल रही है। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ ऐसे दिग्गज कैंडिडेट हैं, जिन पर पूरे देश की नजर लगी हुई है। इनमें हरियाणा से पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर, राज बब्बर और नवीन जिंदल हैं। पंजाब से हरिसमरत कौर बादल, महारानी परनीत कौर, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल हैं। हिमाचल प्रदेश से कंगना रनोट, विक्रमादित्य सिंह और अनुराग ठाकुर हैं। सिलसिलेवार ढंग से जानिए, VIP कैंडिडेट्स और उनकी स्थिति 1. मनोहर लाल खट्टर
खट्टर साढ़े 9 साल हरियाणा के CM रहे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले BJP ने उन्हें हटाकर करनाल से उम्मीदवार बना दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुलकर उनकी तारीफ कर चुके हैं। उन्हें अपना पुराना साथी बता चुके हैं, जिनकी बाइक पर पीछे बैठकर वे रोहतक से गुरुग्राम जाते थे। करनाल में उनका मुकाबला कांग्रेस के युवा चेहरे दिव्यांशु बुद्धिराजा से है। मतगणना में स्थिति: पहला रूझान थोड़ी देर में 2. राज बब्बर
राज बब्बर को कांग्रेस ने गुरुग्राम सीट से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। बब्बर बॉलीवुड स्टार रह चुके हैं। वे पंजाबी समुदाय से आते हैं। यहां उनका मुकाबला 5 बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री BJP उम्मीदवार राव इंद्रजीत से है। मतगणना में स्थिति: पहला रूझान थोड़ी देर में 3. नवीन जिंदल
देश के मशहूर उद्योगपति हैं। लगभग 1 हजार करोड़ की संपत्ति के साथ हरियाणा के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। BJP ने उन्हें कुरूक्षेत्र से टिकट दी है। उनका मुकाबला I.N.D.I.A. ब्लॉक के कांग्रेस समर्थित AAP उम्मीदवार सुशील गुप्ता और इनेलो नेता अभय चौटाला से है। मतगणना में स्थिति: पहला रूझान थोड़ी देर में 4. दीपेंद्र हुड्डा
हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस ने रोहतक से उम्मीदवार बनाया है। वह इस वक्त राज्यसभा सांसद हैं। उनकी हार-जीत पर हुड्डा की सियासी पैठ दांव पर लगी है। उनका मुकाबला भाजपा के सांसद अरविंद शर्मा से है, जिन्होंने पिछली बार महज 7 हजार के अंत से उन्हें हराया था। मतगणना में स्थिति: पहला रूझान थोड़ी देर में 5. हरसिमरत कौर बादल
पंजाब के सियासी दिग्गज बादल परिवार की बहू हैं। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की पत्नी हरसिमरत बठिंडा सीट से मौजूदा सांसद हैं। वे केंद्र में मोदी सरकार की इसी टर्म में मंत्री रहीं लेकिन किसान आंदोलन के चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इस बार वे भाजपा के सपोर्ट के बिना अकेले चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला AAP सरकार के मंत्री गुरमीत खुडि्डयां और पूर्व अकाली मंत्री की BJP उम्मीदवार पूर्व IAS अफसर बहू परमपाल कौर सिद्धू से है। मतगणना में स्थिति: पहला रूझान थोड़ी देर में 6. महारानी परनीत कौर
परनीत कौर पटियाला से सांसद हैं। वे कांग्रेस में थी लेकिन इस चुनाव से पहले BJP में आ गईं। वे पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं। कांग्रेस की अगुआई वाली सरकार में परनीत केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं। उनका मुकाबला AAP सरकार के मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और कांग्रेस उम्मीदवार ूपूर्व सांसद धर्मबीर गांधी से है। मतगणना में स्थिति: पहला रूझान थोड़ी देर में 7.अमृतपाल सिंह
अमृतपाल सिंह खालिस्तान समर्थक है। वह इस वक्त देशद्रोह के आरोप में NSA के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। वह जेल से ही पंजाब की खडूर साहिब सीट से आजाद चुनाव लड़ रहा है। हालांकि इससे पहले वह देश के संविधान में सिखों को दिए हक को लेकर सवाल उठाता रहा है। अमृतपाल का मुकाबला कांग्रेस के कुलबीर जीरा, AAP के मंत्री लालजीत भुल्लर और अकाली दल के विरसा सिंह वल्होटा से है। मतगणना में स्थिति: पहला रूझान थोड़ी देर में 8. कंगना रनोट
बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। भाजपा ने मंडी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। यह उनका पहला चुनाव है। चुनाव प्रचार के दौरान अपने बेबाक बयानों से वह खूब सुर्खियों में रही। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार मंत्री विक्रमादित्य से होगा। मतगणना में स्थिति: पहला रूझान थोड़ी देर में 9. अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं। वे अभी हमीरपुर सीट से भाजपा के सांसद हैं। इसी सीट से BJP ने उन्हें टिकट दी है। वे अभी केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री हैं। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता आनंद शर्मा से है। मतगणना में स्थिति: पहला रूझान थोड़ी देर में 10. विक्रमादित्य सिंह
विक्रमादित्य सिंह हिमाचल सरकार में मंत्री हैं। उनकी मां प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष और मंडी सीट से सांसद हैं। इसी मंडी सीट से कांग्रेस ने उन्हें टिकट दी है। विक्रमादित्य पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। उनका मुकाबला भाजपा की उम्मीदवार कंगना रनोट से होगा। मतगणना में स्थिति: पहला रूझान थोड़ी देर में