हिमाचल की शिमला लोकसभा सीट पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। संभावना है कि दोपहर साढ़े 12 बजे तक यहां का सांसद डिसाइड हो जाएगा। पहला रुझान सर्विस और पोस्टल बैलेट की गणना पूरी होते ही सुबह 9 बजे तक आने की उम्मीद है। इस सीट के अधीन 3 जिले शिमला, सोलन और सिरमौर की 17 विधानसभा सीटें हैं। इनमें रोहड़ू, चौपाल, जुब्बल कोटखाई, ठियोग, शिमला, शिमला ग्रामीण, कुसुम्पटी, सोलन, अर्की, दून, नालागढ़, कसौली, नाहन, पांवटा साहिब, पच्छाद, शिलाई और श्री रेणुका जी शामिल हैं। मतगणना के लिए 11 लोकेशन पर 18 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें करीब 400 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए थ्री लेयर सुरक्षा लगाई गई है। इस सीट पर कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी और BJP के सुरेश कश्यप के बीच मुख्य मुकाबला है। यहां कुल 5 दावेदार चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर इस बार 71.26 फीसदी वोटिंग हुई।

Spread the love

By