हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज शिमला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सोलन में रोड शो करेंगी। सोलन में रोड शो करने के बाद प्रियंका गांधी वापस दिल्ली लौटेंगी। प्रियंका पांच दिन से शिमला के छराबड़ा में डेरा हुए हैं। पिछले कल तक वह 6 जनसभाएं और एक रोड शो कर चुकी हैं। सोलन में आज उनका दूसरा रोड शो होंगा। इस दौरान प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखे हमले बोले हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी 27 मई को कांगड़ा लोकसभा के अंतर्गत चंबा और धर्मशाला में जनसभा कर चुकी हैं। 28 मई को उन्होंने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत गगरेट, कुटलैहड़ और बड़सर में दो जनसभाएं व एक रोड शो किया। प्रियंका 29 मई को मंडी लोकसभा के अंतर्गत कुल्लू और सुंदरनगर में जनसभा कर चुकी हैं। प्रियंका ने इन मुद्दों को लेकर मोदी सरकार को घेरा प्रियंका ने हिमाचल में आई आपदा के दौरान केंद्र से मदद नहीं मिलने, प्रदेश सरकार को गिराने के लिए रची गई साजिश, अंबानी-अडानी जैसे बड़े घरानों का 16 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ करने, धर्म व जाति के नाम पर वोट मांगने जैसे मुद्दों को लेकर तीखे हमले बोले है। इस दौरान उनकी जनसभाओं में भीड़ भी खूब उमड़ी है। चारों संसदीय क्षेत्रों के साथ विधानसभा उप चुनाव में भी वोट मांगे हिमाचल में एक जून को चार लोकसभा के साथ साथ छह विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है। इसके लिए आज शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम रहा है। इससे पहले प्रियंका गांधी शिमला संसदीय क्षेत्र में न केवल हिमाचल बल्कि देश में इस लोकसभा चुनाव का आखिरी रोड शो करेंगी, क्योंकि एक जून को पूरे देश में आखिरी चरण का चुनाव संपन्न हो जाएगा।

Spread the love

By