नमस्कार, आइए जानते हैं आज सुबह 11 बजे तक की हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. हरियाणा में मॉर्निंग वॉक करने निकली महिला को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत हरियाणा के हिसार में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अग्रोहा के BDO ऑफिस के सामने हुआ। मृतका की पहचान आदमपुर रोड निवासी फिला देवी के रूप में हुई है। वह सुबह 8 बजे घर से सैर करने के लिए निकली थीं। पढ़ें पूरी खबर… 2. केजरीवाल ने अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने के लिए SC में याचिका लगाई; 2 जून को सरेंडर करना है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने के लिए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। दिल्ली शराब नीति केस में जेल में बंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को अंतरिम जमानत दी थी। उनकी जमानत एक जून को खत्म हो रही है। केजरीवाल को 2 जून को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना है। पढ़ें पूरी खबर… 3. हरियाणा के 5 जिलों में स्कूलों की छुट्‌टी हरियाणा में भीषण गर्मी को देखते हुए 5 जिलों में 12वीं क्लास तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इनमें भिवानी, सिरसा, करनाल, जींद और पानीपत शामिल हैं। झज्जर और गुरुग्राम में 8वीं क्लास तक और रेवाड़ी, कैथल, अंबाला, फरीदाबाद, सोनीपत समेत सभी जिलों में 5वीं क्लास तक 31 मई तक छुट्टियां बढ़ाई हैं। इससे पहले 15 जिलों के DC ने कक्षा पांचवीं तक स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया था। पढ़ें पूरी खबर… 4. पुणे पोर्श एक्सीडेंट केस- दो डॉक्टर गिरफ्तार: नाबालिग आरोपी के ब्लड सैंपल बदलने का आरोप पुणे पोर्श एक्सीडेंट केस में दो डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। इन पर आरोपी के ब्लड सैंपल से हेरफेर का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग का दो बार एल्कोहॉल ब्लड टेस्ट कराया गया था। पहले सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन दूसरे टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें आरोपी के ब्लड में एल्कोहॉल पाया गया। 18 मई को नाबालिग ने शराब के नशे में कार से बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी थी, दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर… 5. हिमाचल में प्रियंका गांधी की आज 2 रैलियां ​​​​​​​कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज हिमाचल दौरे पर रहेंगी। वह चंबा और धर्मशाला में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में रैली करेंगी। प्रियंका एक दिन पहले ही शाम को शिमला पहुंच गई थीं। वह छराबड़ा स्थित अपने फार्म हाउस पर ठहरी हुई हैं। कल वह कुटलैहड़ और गगरेट में जनसभाएं करेंगी। पढ़ें पूरी खबर… 6. राजकोट गेम जोन हादसे का वीडियो आया: वेल्डिंग से निकली चिनगारी, 28 की मौत राजकोट के TRP गेमजोन में 25 मई को हुए हादसे का एक CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में वेल्डिंग का काम होता दिख रहा है। इसी से चिनगारी निकली और गेम जोन में आग लग गई। हादसे में 12 बच्चों समेत 28 लोग मारे गए थे। 25 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया था। पुलिस ने गेम जोन के मालिक युवराज सिंह सोलंकी, पार्टनर प्रकाश जैन, राहुल राठौड़ और मैनेजर नितिन जैन को हिरासत में ले लिया है। पढ़ें पूरी खबर… 7. हरियाणा में फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग हरियाणा के रेवाड़ी में सोमवार सुबह 3 बजे बावल की एक फैक्ट्री के सेफ्टी गोदाम में आग लग गई। प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग बढ़ती चली गई। धुआं निकलता देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। इसके बाद एक के बाद एक 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। सावधानी के तौर पर आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 8. इजराइल की एयर स्ट्राइक, गाजा में 35 लोगों की मौत: मरने वालों में महिला-बच्चे गाजा के रिफ्यूजी कैंप पर हुए हवाई हमले में 35 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि ये हमला इजराइल ने किया है। हमले में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। इससे पहले हमास ने इजराइल की राजधानी तेल अवीव में बड़ा मिसाइल हमला किया था। जवाब में इजराइल ने राफा से 8 रॉकेट दागे। पढ़ें पूरी खबर… 9. पंजाब के मंत्री बोले- सांसद ने भगत सिंह को आतंकवादी कहा पंजाब के कैबिनेट मंत्री और संगरूर लोकसभा सीट से AAP उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सांसद सिमरनजीत सिंह मान पर भगत सिंह को आतंकवादी कहने का आरोप लगाया है। मीत हेयर ने सिमरनजीत सिंह मान से माफी मांगने को कहा है। उनका कहना है कि सिमरनजीत मान ने आतंकवादी बोलकर पंजाबियों की भावनाओं का अपमान किया है। पढ़ें पूरी खबर… 10. कोलकाता ने तीसरी बार जीता IPL: हैदराबाद का सबसे कम स्कोर, KKR का फास्टेस्ट रन चेज ​​​​​​​KKR ने IPL-2024 का खिताब जीत लिया है। फाइनल में SRH को 8 विकेट से हराया। लगातार 7वें सीजन में क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम ने टाइटल जीता है। वहीं हैदराबाद फाइनल में लोएस्ट स्कोर बनाने वाली टीम बनी है। टीम 113 रन पर ऑलआउट हो गई थी। कोलकाता ने फाइनल का सबसे तेज रन चेज किया। टीम ने 10.3 ओवर में 114 रन का टारगेट चेज किया। पढ़ें पूरी खबर…

Spread the love

By