हिमाचल प्रदेश में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज उत्तर प्रदेश की ​रायबरेली लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री सुक्खू रायबरेली के शिवगढ़ व सीवान में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए वोट मांग रहे हैं। CM के मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री कल भी दोपहर तक रायबरेली में ही प्रचार करेंगे और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। कल देर शाम तक वापस दिल्ली लौटेंगे। कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को राजस्थान के लिए स्टार प्रचारक बना रखा है। डिप्टी सीएम भी रायबरेली में कल प्रचार कर चुके CM सुक्खू से पहले हिमाचल के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी पिछले कल ही रायबरेली जाकर राहुल गांधी के लिए वोट मांग चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास को आगे बढ़ाना, रोजगार देना, खुशहाली लाना यह कांग्रेस का लक्ष्य है। उन्होंने कहा- तानाशाही को खत्म करना कांग्रेस का प्रण है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रायबरेली के साथ गांधी परिवार का दिल का रिश्ता रहा है। राहुल गांधी इस रिश्ते को और मजबूत करेंगे। अग्निहोत्री के बाद आज मुख्यमंत्री सुक्खू भी सुबह ही रायबरेली पहुंचे। वह बीती शाम को ही दिल्ली पहुंच गए थे। आज सुबह सुक्खू दिल्ली से रायबरेली गए।

Spread the love

By