हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनोट के सामने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। विक्रमादित्य द्वारा वीरवार को नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र के अनुसार, उनके व परिवार के पास 1,00,51,49,088 (100 करोड़) रुपए की चल व अचल संपत्ति है। विक्रमादित्य सिंह बीते 16 महीने से हिमाचल में लोक निर्माण मंत्री हैं। इस दौरान उनकी चल व अचल संपत्ति 88,11,945 (88.12 लाख) रुपए कम हुई है। साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में विक्रमादित्य के पास 1,01,39,61,033 (101 करोड़) की चल व अचल संपत्ति थी। सूत्रों की मानें तो पूर्व में इनकम टैक्स की लाइबिलिटी थी, जिसे चुकाने की वजह से कुल संपत्ति में कमी आई है। 1.80 लाख कैश इन हैंड विक्रमादित्य सिंह के पास कैश इन हैंड 1,80,000 रुपए है, जबकि परिवार के पास HUF (हिंदू अनडिवाइडिड फैमिली) के पास 1,60,000 रुपए कैश इन हैंड है। कांग्रेस प्रत्याशी की 2022-23 में कृषि व दूसरे स्त्रोतों से सालाना इनकम 53,57,680 रुपए है, जो 2018-19 में 36 लाख के करीब थी। 2022-23 में विक्रमादित्य के परिवार की सालाना इनकम 22,25,414 रुपए बताई गई है। 1.65 करोड़ ICICI म्यूचुअल फंड में निवेश विक्रमादित्य सिंह ने 7,08,500 रुपए UTI म्यूचुअल फंड, 67,50,000 रुपए HDFC म्यूचुअल फंड, 67,50,000 रुपए SBI, 30,00,000 रुपए तारनी इनफ्रास्ट्रक्टर लिमिटेड, 95,000 रुपए शेयर कैपिटल मैपल ड्रीम और 1,65,00,000 रुपए ICICI म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट कर रखे हैं। विक्रमादित्य ने LIC से 46,84,537 और 68,39,060 रुपए की दो पॉलिसी ले रखी है। इसी तरह HDFC इंश्योरेंस से 5,00,000 की पॉलिसी और ICICI लाइफ इंश्योरेंस से 30,00,000 रुपए की पॉलिसी ले रखी है। विक्रमादित्य के पास तीन गाड़ी मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी के पास 17,00,000 की टोयटा फॉर्चुनर, 13,30,000 की फोर्ड एंडेवर कार और 2,95,358 की नेक्सा इग्निस गाड़ी है। 9.50 करोड़ रुपए सोने व डायमंड की ज्वैलरी विक्रमादित्य सिंह के पास कुल मिलाकर 9,49,52,165 रुपए की सोने व डायमंड की ज्वैलरी है। मार्च 203 में ही उन्होंने 73,61,554 और 1,84,03,884 रुपए का सोना खरीदा है। कांग्रेस प्रत्याशी के पास 10 लाख रुपए कीमत का लेपटॉप, जिम मोबाइल इत्यादि है। कांग्रेस प्रत्याशी पर 8 केस विक्रमादित्य सिंह द्वारा शपथ पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार, उन पर कुल 8 केस चल रहे हैं। इनमें मनी लॉड्रिंग का एक केस ईडी के पास चल रहा है। दो केस घरेलू हिंसा के विक्रमादित्य की पत्नी सुदर्शना कुमारी ने कर रखे हैं, जो कि परिवार से अलग रह रही है। 1.50 करोड़ की देनदारी विक्रमादित्य सिंह ने 25 लाख रुपए का लोन हिमाचल सचिवालय और 1,25,12,918 का लोन विभिन्न बैंक से ले रखा है। उन पर 1,50,12,918 रुपए की देनदारी है। छह बार से CM के बेटे हैं विक्रमादित्य विक्रमादित्य सिंह हिमाचल के छह बार के CM रहे वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। उनकी मां प्रतिभा सिंह भी तीन बार मंडी से सांसद रह चुकी हैं। पिता वीरभद्र सिंह ही अपने बेटे के लिए लगभग 90 करोड़ रुपए की चल व अचल संपत्ति छोड़ गए हैं। हिमाचल में विक्रमादित्य सिंह सबसे अमीर कैबिनेट मंत्री है।