हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनोट ने कहा कि अगर वह चुनाव जीतती हैं तो बॉलीवुड छोड़ देंगी। एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि अगर मुझे लगा कि लोगों को उसकी जरूरत है तो वह उसी दिशा में जाएगी और राजनीति करेगी। फिल्मी जिंदगी पर्सनल लाइफ थी। अब लोगों के लिए है। कंगना ने कहा कि राजनीति और फिल्मी दुनिया एक दम अलग है। फिल्मों की दुनिया बिल्कुल झूठी है। फिल्म में लोगों को आकर्षित करने के लिए माहौल बनाया जाता है, लेकिन राजनीति एक वास्तविकता है। राजनीति में वह नई है। इसलिए बहुत कुछ सीखना है। राजनीति में अब तक का अनुभव अलग है। विक्रमादित्य को शहजादा कहने का कारण बताया
कंगना ने कहा कि मैं और कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य एक दूसरे के राजनीति प्रतिद्वंदी है। मैं विक्रमादित्य को इसलिए शहजादा कहती हूं, क्योंकि उन्होंने विक्रमादित्य को एक इंटरव्यू में रोते हुए देखा, जिसमें वह कह रहे हैं कि उनके पिता को स्टैच्यू के लिए 2 गज लैंड नहीं मिला। उन्होंने अपने पिता की तुलना बहादुर शाह जफर से किया। इसलिए उनके मन में ख्याल आया कि वह शहजादा ही है। प्रतिभा का उन्हें चीज कहना सही नहीं
कंगना ने कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष द्वारा उन्हें चीज कहना सही नहीं है। यदि वह चीज हैं तो विक्रम (विक्रमादित्य) भी तो चीज हो सकते हैं। ये नजरिया विक्रम के लिए भी होना चाहिए। ये मानसिकता सिर्फ महिला के लिए ही क्यों?। शुरू में बहुत ज्यादा मुश्किलें आईं
कंगना ने कहा कि चुनाव प्रचार में शुरू के कुछ दिन तक बहुत ज्यादा मुश्किल थे। बहुत सारे नए लोग मिल रहे थे। पर धीरे धीरे समझ रही हूं। हिमाचल की राजनीति की बात करें तो विधानसभा की 68 सीटों में एक ही महिला नजर आती है। जब 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होगा तो महिलाओं की संख्या 22 हो जाएगी। कंगना से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

Spread the love

By