हिमाचल की छोटी काशी मंडी से BJP प्रत्याशी कंगना रनोट के खिलाफ कांग्रेस एक बार फिर से चुनाव आयोग पहुंची है। कांग्रेस ने कंगना द्वारा विक्रमादित्य सिंह के निजी जीवन पर टिप्पणी को आदर्श आचार संहिता का उलंघन मानते हुए कार्रवाई की मांग की है। केंद्रीय चुनाव आयोग (ECI) को भेजी शिकायत में कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह की पत्नी, वीरभद्र सिंह और शाहज़ादा कहने पर आपत्ति जताई है। दरअसल, कंगना रनोट ने वीरवार को करसोग में एक जनसभा में विक्रमादित्य सिंह को शहजादा कहा। इस दौरान कंगना ने कहा- विक्रमादित्य सिंह की पत्नी कहती हैं उन्हें प्रताड़ित किया जाता था। विक्रमादित्य का अपनी पत्नी से सलूक अच्छा नहीं था। इसलिए छोड़ कर चली गई। विक्रमादित्य को शायद महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता। कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा कि BJP प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की परवरिश पर भी सवाल उठाए हैं। विक्रमादित्य सिंह छह बार के सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। इस तरह से व्यक्तिगत व पारिवारिक टिप्पणी आदर्श आचार संहिता के पैरा 3.8.2(i) का उल्लंघन है। इससे पहले भी कांग्रेस कंगना की चुनाव आयोग से शिकायत कर चुकी है। विक्रमादित्य को पहले पप्पू भी बोल चुकी दरअसल, कंगना ने कुल्लू में एक जनसभा में राहुल गांधी को बड़ा पप्पू और विक्रमादित्य सिंह को छोटा पप्पू कहा था। मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। केंद्रीय चुनाव आयोग (ECI)को भेजी शिकायत में कांग्रेस ने ECI की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं और भाजपा प्रत्याशी द्वारा बार बार आचार संहिता का उलंघन किया जा रहा है। मगर चुनाव आयोग खामोश बैठा है। अदालत में विचाराधीन मामले में टिप्पणी अनुचित ECI को भेजी शिकायत में कांग्रेस ने कहा कि विक्रमादित्य और उनकी पत्नी का मामला अदालत में विचाराधीन है। ऐसे मामलों में टिप्पणी करना अनुचित है। इसके कानूनी परिणाम भी हो सकते हैं। कांग्रेस ने कंगना के बयान से जुड़ी कुछ वीडियो क्लिपिंग भी ECI को भेजी है।