हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह के हनुमान कहे जाने वाले कांग्रेस नेता राजेंद्र ठाकुर ने बीती रात को शिमला में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। अर्की के राजेंद्र ठाकुर को BJP प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने शुक्रवार देर रात 10.30 बजे पार्टी मुख्यालय दीपकमल शिमला में भाजपा की सदस्यता दिलाई। लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें कि राजेंद्र ठाकुर ने 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से बगावत की थी। तब उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और कांग्रेस के संजय अवस्थी से 4822 मतों के अंतर से चुनाव से हार गए थे। तब भाजपा के गोविंद राम शर्मा तीसरे नंबर पर रहे थे। वीरभद्र की जीत में भी ठाकुर का बड़ा योगदान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से बगावत करने वाले राजेंद्र ठाकुर ने अब भगवा चोला ओड़ा चुके हैं। उनके चुनाव क्षेत्र अर्की से वीरभद्र सिंह ने भी 2017 में चुना लड़ा और विधायक चुने गए। तब वीरभद्र सिंह की जीत में राजेंद्र ठाकुर का बड़ा रोल था और राजेंद्र ठाकुर ही वीरभद्र सिंह का विधानसभा क्षेत्र का कामकाज देखते थे। अब उनका भाजपा में जाना कांग्रेस के साथ साथ होलीलॉज के लिए भी बड़ा झटका है। ठाकुर ने झटके थे 34.46% वोट अर्की में 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के संजय अवस्थी को 30,897 (42.02%) वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय राजेंद्र ठाकुर को 26,075 वोट (35.46%) और BJP उम्मीदवार गोविंद राम शर्मा को 13,444 (18.28%) वोट मिले थे। ये नेता रहे मौजूद राजेंद्र ठाकुर की पार्टी में जॉइनिंग के वक्त शिमला में प्रदेशाध्यक्ष के अलावा भाजपा सोलन जिला के अध्यक्ष रत्न पाल सिंह, गोविंद ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें। राजीव बिंदल ने राजेंद्र ठाकुर का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है।