हिमाचल प्रदेश की बेटी महक चंदेल ने मिस इंग्लैंड 2024 के ग्रैंड फिनाले में जगह बनाकर हिमाचल प्रदेश को एक नई पहचान प्रदान की है। महक चंदेल ऊना जिले के चिंतपूर्णी क्षेत्र से संबंध रखती है। मिस इंग्लैण्ड 2024 की फाइनल प्रतियोगिता 16 और 17 मई को लंदन में आयोजित की जाएगी। लंदन में आयोजित इस सौंदर्य प्रतियोगिता में इस वर्ष लगभग 8000 सुंदरियों ने हिस्सा लिया जिसमें कई राउंड की प्रतियोगिता के बाद अब कुल 40 सुंदरियों को मिस इंग्लैंड 2024 के फाइनल में चुना गया है। महक चंदेल 40 सुंदरियों में जगह बनाकर मिस इंग्लैंड 2024 के फाइनल राउण्ड में पहुंच गई हैं। लंदन में व्यापारी हैं महक के पिता ऊना जिला के चिंतपूर्णी क्षेत्र के बैहरा गांव से संबंध रखने बाली महक के पिता अनिल चंदेल लंदन में एक व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माता इंदरपाल ओहरी चंदेल लंदन के कॉलेज में गणित की प्रोफेसर हैं और समाजसेवा से भी जुड़ी है। हिमाचली संस्कृति से गहरा लगाव रखने बाली 21 वर्षीय महक चंदेल का जन्म साउथ हॉल लंदन में हुआ तथा वह अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं। क्रिमिनोलॉजी में स्नातक की डिग्री क्रिमिनोलॉजी में स्नातक की डिग्री ग्रहण कर चुकी महक इस समय स्कूली बच्चों के लिए कार्य करने वाली एक संस्था के साथ कार्य कर रही है। अभी तक मॉडलिंग में अपना सिक्का जमा चुकी महक चंदेल समाजसेवा में गहरी रूचि रखती हैं तथा वह अनेक जरूरतमन्द लोगों की मदद के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए सफलतापूर्वक अभियान चला चुकी हैं।उनका मानना है की सुंदरता बाहरी झलक के इलावा सोच और विचारों में भी होनी चाहिए और सौंदर्य को सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों के लिए प्रयोग किया जाना चाहिए। वह इस समय कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए प्रयासरत हैं और इसके लिए उन्होंने एक अभियान शुरू किया हैं। वह साइकोलॉजी में स्नातकोत्तर की शिक्षा ग्रहण करना चाहती हैं।

Spread the love

By