हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग करते वक्त नोएडा निवासी एक महिला पायलट की मौत हो गई। कांगड़ा जिला के बैजनाथ में बीड़ साइट पर महिला पायलट ने पिछले कल फ्लाइट भरी थी। पैराग्लाइडिंग करते वक्त गिरने से महिला पायलट की मौत हो गई। मृतक पायलट की पहचान रितु चोपड़ा पत्नी आशुतोष चोपड़ा, निवासी जी 34 सेक्टर 25 नोएडा, गौतमबुध नगर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक महिला के पति आशुतोष भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर पद पर रिटायर है। दंपत्ति पिछले 6 साल से बीड़ आकर पैराग्लाइडिंग करता रहा है। इस बार भी दोनों बीते शुक्रवार को ही बीड़ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि बीते रविवार को दोनों ने करीब एक बजे अलग अलग उड़ान भरी। मगर उड़ान भरने के कुछ देर बाद महिला ने पैराग्लाइडर से नियंत्रण खो दिया और वह संसाल नामक गांव के साथ लगती पहाड़ी पर आ गिर गई। रितु को गिरते हुए पति ने देख लिया। उन्होंने लैंडिंग कर उसी वक्त बैजनाथ पुलिस और भारतीय वायुसेना के अपने सहयोगियों को सूचना देकर सहायता मांगी। वायु सेना के हेलिकॉप्टर से नोएड ले जाया गया शव कुछ देर में वायुसेना का हेलिकाप्टर रेस्क्यू के लिए पहुंचा। देर शाम तक महिला का शव पहाड़ी से निकाला गया और उसे बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया। इसके बाद रितु का शव वायुसेना के हेलिकाप्टर से नोएडा ले जाया गया, जहां पर महिला का आज अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

Spread the love

By