हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के कोटखाई में पुलिस ने चिट्टा सप्लायर के बड़े रेकेट का भंडाफोड़ किया है। ठियोग व कोटखाई पुलिस की टीम ने बीती शाम को 6 चिट्टा सप्लायर अलग अलग लोकेशन से गिरफ्तार किए। इनके खिलाफ ठियोग पुलिस थाना में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। सूचना के अनुसार, पुलिस ने बीते 14 फरवरी को कोटखाई के परीक्षित को 12 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया था। इससे पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी हाथ लगी और छह अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जाल बुना। पुलिस ने पिछले कल छह और आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इनमें पांच आरोपी कोटखाई के हैं, जबकि एक आरोपी चंडीगढ़ का है। चंडीगढ़ के आरोपी को भी चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। कोटखाई, बागी व रतनाड़ी में करते थे चिट्टा सप्लाई पुलिस के अनुसार, सातों आरोप कोटखाई, बागी, रतनाड़ी क्षेत्र में चिट्टा सप्लाई करते हैं और काफी समय से कर रहे हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पुलिस ठियोग कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। SIT ने की गिरफ्तारी इन आरोपियों को पुलिस की SIT ने गिरफ्तार किया है। SHO ठियोग धर्म सेन नेगी के सुपरविजन में SIT में SHO कोटखाई अंकुश ठाकुर, SI अंकुश शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल अनिल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार किए गए छह आरोप