हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के ढेला पंचायत के कोंडी गांव में एक व्यक्ति डीजे पर नाचते-नाचते बेहोश हो गया। कीर्तन मंडली के दूसरे सदस्य उसे उठाने की कोशिश करते रहे। मगर वह नहीं उठ पाया। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में किशनपुरा के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित किया। मृतक व्यक्ति की पहचान 41 वर्षीय कृष्ण पुत्र गफूर खान निवासी मछलीकलां (खरड़) पंजाब के तौर पर हुई है। पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में कृष्ण के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। यह हादसा सोमवार सुबह का है। आज कीर्तन मंडली के सदस्य की मौत का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि कृष्ण महिला के लिबास में अपने साथियों के साथ मेहर सिंह के घर पर डीजे पर चल रहे भजनों पर नाच रहा था। इस दौरान यह वह स्टेज पर गिर गया। पहले सिर पकड़ा, फिर गिरा नाचते-नाचते अचानक पहले उसने अपना सिर पकड़ा और नीचे गिर गया। इसके बाद वह उठ नहीं पाया। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चल पाएगा, लेकिन माना जा रहा है कृष्ण की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

Spread the love

By