शिमला | होली चौक शिमला में लोक सभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र ओला की चुनावी सभा का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सांसद प्रत्याशी विजेंद्र ओला थे। अध्यक्षता पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक दांताराम गुर्जर, खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर, आकांक्षा ओला, गोकलचंद सैनी, राजपाल गेट, अमर सिंह, निरंजन लाल चौधरी, शिवताज सिंह यादव, शिमला सरपंच रीना देवी, महावीर पंच, शीशराम यादव पंच व जय सिंह प्रधान थे। संचालन राजेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजेंद्र ओला ने कहा कि आप कांग्रेस को विजयी बनाकर केंद्र में भेजें। उन्होंने कहा कि शीशराम ओला ने आपके क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवाए थे। भास्कर न्यूज | खेतड़ी खेतड़ी सिनेमा रोड पर झुन्झुनूं लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी के कार्यालय का उद्घाटन खेतड़ी जनसेवक विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण भार्गव ने शुभकरण चौधरी का स्वागत किया। इस अवसर पर धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि आने वाले चुनाव में हमें भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान कर विजयी बनाना है। भाजपा प्रत्याशी चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने आप को कमल का निशान मानकर कार्य करेंगे तो निश्चित ही हमें सफलता प्राप्त होगी। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजेश शाह, डॉ सोमदत भगत, नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि गजेन्द्र जलंद्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह निर्वाण, मंडल अध्यक्ष विधाधर सैनी, लक्ष्मी कांत शर्मा, रामनिवास लादी, ईश्वर पांडे, गजानंद कुमावत, कमल कानोड़िया व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। भास्कर न्यूज | नीमकाथाना सीकर से इंडी गठबंधन प्रत्याशी अमराराम ने शनिवार को विधायक सुरेश मोदी के साथ नीमकाथाना क्षेत्र के 28 गांवों में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभाएं की। इंडी प्रत्याशी अमराराम ने कहा कि वो लगातार किसान, मजदूर, गरीब व आम लोगों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। नुक्कड़ सभाओं को विधायक सुरेश मोदी, सीकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनिता गठाला ने संबोधित किया। दोनों नेताओं ने कहा कि देश में महंगाई बढ़ रही है, बेरोजगारी से युवा परेशान हैं। किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्हांेने इंडी गठबंधन के पक्ष में वोट मांगे। नुक्कड़ सभाओं में कई नेता शामिल हुए। इंडी प्रत्याशी अमराराम नृसिंहपुरी, डेहरा जोहड़ी, गुहाला, चला, ठिकरिया, गोविंदपुरा, हरजनपुरा, पीथमपुरी, झिराणा, आगवाडी, कुरबड़ा, गोडावास, नयाबास, कोटडा, पुरानाबास, नापावाली, मांवडा खुर्द, नाथाकीनांगल, दयालकीनांगल, जीलो, मांवडा कला, मांवडा आरएस, मांकडी, मंढोली आदि गांवों में सभाएं हुई। भास्कर न्यूज | उदयपुरवाटी. राजस्थान के स्थापना दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को शहर में घूमचक्कर के नजदीक स्थित सैनी मंदिर में रंगोली प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार बालिकाओं ने राजस्थान का नक्शा बनाकर विभिन्न प्रकार की रंगोलियां बनाई। राजस्थान प्रदेश की लोक कला एवं संस्कृति का रंगोली द्वारा चित्रण किया गया। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने युवाओं को राजस्थान प्रदेश की स्थापना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राजस्थान प्रदेश के वीर-वीरांगनाओं, संत महात्माओं और प्रमुख भामाशाहों के योगदान की जानकारी दी। सैनी ने बताया कि राजस्थान वीरता, साहस, शौर्य, त्याग, तपस्या, बलिदान एवं समर्पण के भाव से परिपूर्ण प्रदेश है। यहां की लोक कला, संस्कृति, पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत, साहित्य, हस्तशिल्प एवं वास्तुकला का सौंदर्य पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। प्राचीन काल की 19 रियासतों, 3 ठिकानों सहित एक केंद्र शासित प्रदेश के कुल 7 चरणों में हुए एकीकरण से अस्तित्व में आए राजस्थान प्रदेश का गौरवशाली इतिहास रहा है। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुनील तंवर ने कहा कि राजस्थान की वीर प्रसूता भूमि विश्व में विख्यात है। यहां के कण-कण में त्याग, तपस्या और बलिदान की गाथाएं समाहित हैं। भक्ति और शक्ति के संगम से परिपूर्ण ये प्रदेश सामाजिक सद्भाव एवं गौरव की अनुभूति देने वाला है। रंगोली प्रतियोगिता में मोना सैनी, बबिता कुमावत, सरस्वती सैनी, रूपा मौर्य, सपना सैनी, कविता सैनी आदि ने भाग लिया। इस मौके पर राहुल सैनी, सुनील गुर्जर, सुनील टोडपुरा, अनुज शार्दुल, पंकज स्वामी, रोहित माहिच, श्यामसुंदर गुर्जर, शेरसिंह तंवर आदि मौजूद थे। पचलंगी | चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी को घरों व मंदिरों में रंग पंचमी पर्व मनाया गया। मीना देवी शर्मा, शिल्पा शर्मा व अनिता शर्मा ने बताया कि रंग-पंचमी पर मंदिरों में राधा-कृष्ण, शिव सहित घरों मे लड्डु गोपाल की विशेष पूजा की जाती है। इस पर्व पर घरों व मंदिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। धार्मिक आयोजन में महिलाऐं मंगल गीतों पर झूमते हुए मंदिरों में राधा-कृष्ण व घरों में लड्डु गोपाल के संग रंग-गुलाल लगाकर होली खेलती है। कस्बे में शनिवार को मंदिरों की व घरों मे लड्डु गोपाल की विशेष सजावट की गई। उदयपुरवाटी | शहर में शाकंभरी रोड स्थित चार धाम आश्रम पर रविवार को दोपहर 12.15 बजे श्रीराम महायज्ञ के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। आयोजक रघुनाथदास महाराज के मुताबिक पं. केदार शर्मा के आचार्यत्व में भूमि पूजन और ध्वज स्थापना होगी। यहां विश्व कल्याण की भावना से श्रीराम महायज्ञ किया जाएगा। भूमि पूजन व ध्वज स्थापना के बाद भंडारा होगा।

Spread the love

By