हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में आज सुबह के वक्त नानी और दोहती (बेटी की बेटी) की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। कांगड़ा जिला के रक्कड़ के सलेटी गांव में एक महिला अपनी पांच साल की दोहती के साथ बंदर भगाने के लिए अपने खेत की ओर निकली थी। इस दौरान दोनों बिजली की तार की चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा आज सुबह 8.30 के करीब का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लिए है और इन्हें पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। मृतक की पहचान सलेटी गांव की सपना 50 साल और 5 साल की उनकी दोहती अरू के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि रात में आंधी-तूफान के कारण बिजली की तारे खेत में गिर गई थी। महिला और छोटी बच्ची जब सुबह बंदर भगाने खेत गई तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। इससे दोनों की मौत हो गई। सलेटी गांव में मातम का माहौल इस हादसे की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और बिजली का करंट काटकर दोनों शव पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। इससे सलेटी गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। देहरा अस्पताल में करवाया जाएगा पोस्टमार्टम: अनिल ASI अनिल ने बताया कि यह हादसा करंट लगने से हुआ है। दोनों शवों का देहरा अस्पताल में पोस्टमार्टम में करवाया जा रहा है। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।