प्रदेश में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के बीच व्यापार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रकाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करने के बाद व्यापार प्रकोष्ठ के जिला कार्य समिति सदस्यों, मंडल संयोजक व मंडल सह संयोजक की नियुक्ति की गई है। नाहन मंडल से धर्म पाल व अविनाश खिल्लन, पांवटा साहिब मंडल से मयंक महावर व विशाल आर्य, श्री रेणुका जी से अशोक ठाकुर व सुखराम शर्मा, पच्छाद से अरविन्द राय व राजेंदर सूद जबकि शिलाई से रमेश कुमार और रामभज पराशर को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा नाहन मंडल से बुद्धि बल्लभ को मंडल संयोजक, जबकि दीपचंद सिंगला को मंडल सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। पांवटा साहिब मंडल से पंकज पूरी को मंडल संयोजक, जबकि अभिषेक अग्रवाल को मंडल सह-संयोजक, श्री रेणुका जी मंडल से सुधीर वर्मा को मंडल संयोजक जबकि हरीश गर्ग को मंडल सह-संयोजक बनाया गया है। पच्छाद मंडल से हर्ष आनंद को मंडल संयोजक जबकि राघव सहानी को मंडल सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। शिलाई मंडल से संत राम तोमर को मंडल संयोजक जबकि सीताराम शर्मा को मंडल सह-संयोजक का भार सौंपा गया है।