देश में आज अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति हो गई है। यह बात शनिवार को शिमला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के प्रवक्ता एवं ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए कहीं उनके बैंक खाते फ्रीज किए जा रहें है, कही नेताओं को गिरफ्तार कर उन्हें जेलों में डाला जा रहा है। राठौर ने कहा कि चुनावों के दौरान दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाता है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सौरेन को गिरफ्तार कर उन्हें झेल में डाल दिया जाता है। चुनी हुई सरकारों को अस्थिर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की तोड़फोड़ करना भाजपा की नीति रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते भाजपा देश में राजनीतिक अस्थिरता फैलाना का प्रयास कर रही है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही BJP : राठौर कुलदीप राठौर ने कहा कि देश मे लोकतंत्र व संविधान खतरे में है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है। भाजपा एक सोची समझी साजिश के तहत प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है, जिसमें वह कभी सफल नहीं होगी। दृष्टिपत्र का कोई भी वादा पूरा नहीं किया कुलदीप राठौर ने कहा कि आज लोकसभा चुनावों में PM नरेंद्र मोदी देश को गारंटी दें रहे हैं। पिछले चुनावों में उन्होंने जो दृष्टिपत्र देश के सामने रखा था उसका कोई भी वादा उन्होंने पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि न किसानों की आय दोगनी हुई और न ही हर साल बेरोजगारों को 2 करोड़ रोजगार ही मिले। जुमलेबाजी कर जनता को गुमराह कर रही भाजपा राठौर ने कहा कि भाजपा झठ की बुनियाद पर जुमलेबाजी कर लोगों को गुमराह करती रही है। उन्होंने कहा की न्यायपालिका ने अब तक भाजपा की तानाशाही पर अंकुश लगा रखा है। उन्होंने कहा कि इलेक्शन बांड से भाजपा ने 12,145 करोड़ से अपना घर भरा। भाजपा इस धन को छुपाने का प्रयास कर रही थी, पर उच्चतम न्यायालय के आदेश पर SBI को यह सब कुछ सार्वजनिक करना पड़ा है।