हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बयान के बाद पार्टी बेकफुट में आ गई है। प्रदेशाध्यक्ष के बयान से विपक्ष को हमलावर होने का मौका मिला है। बागी विधायकों ने भी प्रतिभा सिंह के बहाने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पर निशाना साधा है। अंदरख़ाते पार्टी वर्कर भी प्रतिभा सिंह के हालिया बयान से नाखुश है। बागी विधायक राजेंद्र राणा ने अपने फेसबुक पर लिखा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होते हुए भी कांग्रेस के नेता चुनाव लड़ने से क्यों मना रहे हैं। इसके पीछे क्या वजह है, क्या मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू इसका खुलासा करेंगे। यह सवाल राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री से पूछा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत BJP के तमाम नेता भी कांग्रेस सरकार पर हमला बोल रहे हैं और पार्टी नेताओं पर चुनाव लड़ने से भागने का आरोप लगा रहे हैं। इससे भाजपा को मनो वैज्ञानिक बढ़त मिली है। मुश्किल से कांग्रेस, सरकार पर आए सियासी संकट से बाहर निकल रही थी, इस बीच प्रतिभा सिंह फिर से अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। अध्यक्ष पद से हटाने का आधार बन सकता है प्रतिभा का बयान प्रतिभा सिंह का ताजा बयान उन्हें पद से हटाने का आधार बन सकता है। दरअसल, हाईकमान द्वारा बीते दिनों हिमाचल भेजे गए ऑब्जर्वर डिप्टी सीएम कर्नाटक डीके शिव कुमार और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहले ही प्रदेशाध्यक्ष को पद से हटाने की सिफारिश कर चुके हैं। अब प्रतिभा सिंह के पार्टी को चुनाव में नुकसान पहुंचाने वाले बयान के हाईकमान उन्हें हटाने का निर्णय ले सकता है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस का एक धड़ा इसके लिए लॉबिंग में जुट गया है, लेकिन लोकसभा चुनाव में बिखराव के डर से कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा। अब पार्टी के भीतर सवाल उठ रहे हैं कि क्या आने वाले दिनों में प्रतिभा सिंह पर विश्वास किया जा सकता है। जाने प्रतिभा सिंह ने क्या बोला प्रतिभा सिंह ने दिल्ली से लौटने के बाद ऐलान किया कि वह इस बार मंडी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी। प्रतिभा ने कहा- मेरे लोकसभा चुनाव न लड़ने का कारण कांग्रेस की स्थिति अच्छी न होना है। सिर्फ MP फंड बांटने से चुनाव नहीं जीत सकते। आज कांग्रेस का वर्कर निराश बैठा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार में जो महत्व मिलना चाहिए था, वो नहीं मिला। आज मुझे ऐसा कोई वर्कर नजर नहीं आता जो पार्टी के लिए काम करने का इच्छुक हो। उन्होंने कहा कि वह फील्ड में घूम रही है और ग्राउंड पर वर्करों के हालात देखकर मुझे नहीं लगता कि ज्यादा सफलता मिल पाएगी।

Spread the love

By