केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के सितंबर 2026 ड्रग अलर्ट में 331 दवा और कॉस्मेटिक नमूने फेल हुए। इनमें 228 नमूने राज्य और 42 केंद्रीय प्रयोगशालाओं में खराब पाए गए। बच्चों के सिरप, एंटीबायोटिक, हृदय रोग, दर्द, खांसी, पेट, आंखों की दवाएं, इंजेक्शन और विटामिन उत्पादों के नमूने फेल हुए। अधिकांश डिसॉल्यूशन, कंटेंट, एस्से, स्टेरिलिटी, पीएच और सक्रिय औषधीय तत्व की मात्रा जैसे मानकों पर असफल रहे। हिमाचल प्रदेश के बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, झाड़माजरी, भुडड, दवनी, गुल्लरवाला, कालाअंब, पांवटा साहिब, परवाणू, सोलन और कांगड़ा की दवा कंपनियों के सेंपल भी फेल हुए। इन राज्यों में भी फेल हुए नमूने ड्रग अलर्ट में हिमाचल प्रदेश की 95, उत्तराखंड की 69, महाराष्ट्र की 23 , मध्य प्रदेश की 22, हरियाणा 21, गुजरात 15, राजस्थान 17, तमिलनाडु 15, पंजाब 13, सिक्किम 12, उत्तर प्रदेश 10, जम्मू-कश्मीर व पाकिस्तान 4-4, पुडुचेरी 3, कोलकाता 2, बिहार, केरल, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, दमन और गोवा 1-1 की दवाएं गुणवत्ता की जांच में असफल रहीं। कार्रवाई शुरू, कंपनियों को नोटिस राज्य औषधि नियंत्रक डॉ. मनीष कपूर ने बताया कि जिन दवा कंपनियों के नमूने गुणवत्ता जांच में अधोमानक पाए गए हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं। संबंधित बैचों की बिक्री और वितरण पर रोक लगाने सहित नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कंपनियों से जवाब मांगा गया है तथा जांच पूरी होने के बाद औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Spread the love