कांगड़ा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में 41 मोबाइल फोन और 7 लैपटॉप जब्त किए हैं। थाना प्रभारी आदर्श बरयाल के नेतृत्व में पुलिस ने छह लोगों को अरेस्ट किया है।पुलिस की शुरुआती जांच में ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म से पैसों के लेन-देन और इलेक्ट्रॉनिक सामान के इस्तेमाल का पता चला है। जांच में ऐसे बैंक खातों का भी पता चला है, जिनका इस्तेमाल पैसों के लेन-देन के लिए होता था। इन्हें म्यूल अकाउंट कहा जाता है। पुलिस इन खातों से हुए लेन-देन और इनसे जुड़े लोगों की जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। पुलिस कर रही अन्य लोगों की भूमिका की जांच जांच के चलते अभी पकड़े गए आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच चल रही है। जानकारी सामने आने पर बाकी संदिग्ध सबूत मिटा सकते हैं या भाग सकते हैं। पुलिस जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक सामान और बैंक खातों से मिली जानकारी के आधार पर इस सट्टेबाजी से जुड़े अन्य लोगों और पैसों के लेन-देन के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Spread the love