हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार को एक HAS और सात HPPS अधिकारियों के तबादला और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। HAS कार्तिकेय शर्मा को SDM शिमला ग्रामीण लगाया गया है। वहीं गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सात HPS अधिकारियों की नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आदेशों के तहत बाबिता राणा को ऊना, फिरोज खान को शिमला और अजय कुमार को कुल्लू जिले में तैनाती दी गई है। वहीं, संजीव कुमार, हेमराज और विक्रांत बोंसरा को पुलिस मुख्यालय शिमला में लीव रिजर्व के पद पर लगाया गया है। सातवें अधिकारी हरीश कुमार शर्मा को पुलिस लाइन भराड़ी में तैनात किया गया है। किस अधिकारी की कहां तैनाती… 1. बबिता राणा: HPPS 2008 बैच की अधिकारी और प्रथम हिमाचल प्रदेश आर्म्ड पुलिस बटालियन, जुंगा (शिमला) में ASP के पद पर तैनात बबिता राणा को अब ASP (लीव रिजर्व), प्रथम भारतीय रिजर्व बटालियन, बनगढ़, जिला ऊना लगाया गया है। 2. फिरोज खान: HPPS 2018 बैच के अधिकारी फिरोज खान, जो स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो, ऊना में डीएसपी के पद पर तैनात थे, उन्हें डीएसपी (इंटेलिजेंस), शिमला लगाया गया है। 3. अजय कुमार-III: HPPS 2018 बैच के अधिकारी अजय कुमार तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन, पंडोह, जिला मंडी में डीएसपी के पद पर तैनात थे। अब उन्हें SDPO मनाली, जिला कुल्लू की जिम्मेदारी दी गई है। 4. संजीव कुमार-IV: HPPS 2019 बैच के अधिकारी संजीव कुमार-IV पुलिस मुख्यालय शिमला में तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्हें अब डीएसपी (लीव रिजर्व), शिमला लगाया गया है। 5. हेमराज: HPPS 2021 बैच के अधिकारी हेमराज ऊना में डीएसपी (मुख्यालय) के पद पर तैनात थे। उन्हें डीएसपी (लीव रिजर्व), पुलिस मुख्यालय शिमला में तैनाती दी गई है। 6. विक्रांत बोंसरा: HPPS 2022 बैच के अधिकारी विक्रांत बोंसरा मनाली में SDPO के पद पर तैनात थे। उनके पास स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो, लाहौल-स्पीति स्थित केलांग में डीएसपी का अतिरिक्त कार्यभार भी था। अब उन्हें डीएसपी (लीव रिजर्व), पुलिस मुख्यालय शिमला लगाया गया है। 7. हरीश कुमार शर्मा: HPPS 2013 बैच के अधिकारी हरीश कुमार शर्मा प्रथम हिमाचल प्रदेश आर्म्ड पुलिस बटालियन, जुंगा में डीएसपी के पद पर तैनात थे। उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भराड़ी में तैनात किया गया है।