हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब में कटौहड़ खुर्द में एक एचआरटीसी बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई। यह हादसा कृष्णा नर्सरी के पास हुआ। मृतक योगेश कुमार और अमन भाटिया स्तोथर, अंब के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अंब के प्रताप नगर निवासी आशीष कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपना सर्विस स्टेशन बंद कर स्कूटी से घर जा रहा था। कृष्णा नर्सरी के पास बस चालक ने लापरवाही से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस मोटरसाइकिल को घसीटते हुए सड़क के दूसरी ओर ले गई। लोगों ने घायलों को सीएचसी अंब पहुंचाया स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी अंब पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि बस चालक बचित्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Spread the love