तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए बुधवार, 21 अक्टूबर को मैक्लोडगंज के मुख्य तिब्बती मंदिर में खास प्रार्थना समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें दलाई लामा खुद शामिल होंगे। टीआईपीए, नोरबुलिंगका इंस्टीट्यूट और नेपाल तिब्बतन ल्हामो एसोसिएशन मिलकर यह प्रार्थना करेंगी। आयोजकों ने बताया कि, समारोह सुबह होगा। इसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं। श्रद्धालु सीधे मुख्य तिब्बती मंदिर पहुंचकर प्रार्थना में भाग ले सकते हैं। इस आयोजन से मैक्लोडगंज और आसपास के इलाकों में दलाईलामा के अनुयायियों की भीड़ बढ़ सकती है। दो दिन होगा ओपन मेडिटेशन तुशिता मेडिटेशन सेंटर ने साफ किया है कि 21 व 22 अक्टूबर को सुबह का ओपन मेडिटेशन नहीं होगा। 21 अक्टूबर को श्रद्धालु मुख्य तिब्बती मंदिर में ध्यान कर सकेंगे, जबकि 22 अक्टूबर को लिंग रिनपोछे की वज्रसत्व दीक्षा होगी। तुशिता में ध्यान सत्र 23 अक्टूबर से शुरू होगा। यह समारोह दलाईलामा के प्रति श्रद्धा व उनके लंबे जीवन की कामना के लिए है।

Spread the love