हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने BJP के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन पर तीखा हमला बोला। पठानिया ने कहा कि साल 2024 में हिमाचल की कांग्रेस सरकार गिराने की साजिश के पीछे के मास्टरमाइंड हर्ष महाजन ही थे। उनकी बदौतल आज 9 पूर्व विधायकों में से 6 घर में बैठे हैं। पठानिया ने कहा कि पूर्व MLA चेतन्य शर्मा, देवेंद्र कुमार भुट्टो विधानसभा में आकर उनके पास रोते हैं, बिखलते हैं। कहते हैं कि महाजन साहब ने ऐसे उत्सरा लगाया कि हमें पता ही नहीं लगने दिया। पठानिया ने कहा कि महाजन 20-20 साल तक कांग्रेस में नहीं आने की घोषणाएं कर रहे हैं, जबकि उन्हें कल का पता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि हर्ष महाजन डेढ़-दो साल बाद कांग्रेस में होंगे, वह जानते हैं कि महाजन क्यों और किन परिस्थितियों में बीजेपी में गए हैं। महाजन को कांग्रेस ने ही जन्मा: पठानिया पठानिया ने महाजन पर पलटवार करते हुए कहा कि ये वही कांग्रेस है जिसने आपको (महाजन) जन्मा है। उन्होंने कहा कि सरकारें न तो कोई सांसद बनाता है और न ही कोई राजनीतिक दल गिराता या बनाता है। यह फैसला जनता करती है। पठानिया ने कहा कि वह हर्ष महाजन को बहुत अच्छे तरीके से जानते हैं और उनके प्रयास व सोच कभी पूरी नहीं होंगे। साल 2007 में चुनाव लड़ने से क्यों डर गए थे महाजन: पठानिया कुलदीप पठानिया ने कहा कि महाजन कहते हैं कि वह भी मंत्री रहे हैं। उन्होंने महाजन से सवाल किया कि जब आप मंत्री थे तो 2007 में आपने चुनाव क्यों नहीं लड़ा? क्यों डर गए थे? 1962 से 1977 तक कौन विधायक रहे। चंबा-चुवाड़ी टनल का विरोध कर रहे हर्ष महाजन: पठानिया पठानिया ने कहा कि चंबा-चुवाड़ी टनल का विरोध करने वाले हर्ष महाजन है, जो कह रहे हैं कि स्वीकर साहब हाथ पैर मार रहे हैं, लोकतंत्र में ऐसी भाषा का इस्तेमाल सही नहीं है। उन्होंने दावा किया कि चंबा-चुवाड़ी जोत सड़क पर टनल का निर्माण सबसे पहले होगा। इस टनल का निर्माण बीओटी आधार पर किया जाएगा।

Spread the love