राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मनाली से अटल टनल रोहतांग को रवाना हो गई हैं। राष्ट्रपति का काफिला सड़क मार्ग से मनाली से अटल टनल के लिए निकला। टनल के निरीक्षण के दौरान सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधिकारी राष्ट्रपति को अटल टनल के निर्माण, संरचना, तकनीकी विशेषताओं और सामरिक महत्व सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर के वक्त अटल टनल से वापस मनाली लौटेंगी। इसके बाद मनाली में कुछ समय विश्राम और लंच का कार्यक्रम है। दोपहर बाद राष्ट्रपति मनाली स्थित प्राचीन हिडिंबा मंदिर जाएंगी। शाम को राष्ट्रपति मनाली में रुकेंगी और कल सुबह वापस दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मनाली से अटल टनल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। कुल्लू जिला प्रशासन ने मनाली और अटल टनल के बीच ट्रैफिक प्लान में बदलाव किया है। अटल टनल की ओर जाने वाले सामान्य और टूरिस्ट वाहनों की आवाजाही पर दोपहर 2 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने पर्यटकों से आज सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक अटल टनल की यात्रा न करने की अपील की है। सुबह 6:30 बजे से बदली ट्रैफिक व्यवस्था
राष्ट्रपति के दौरे के चलते सुबह 6:30 बजे से सिस्सू की ओर से मनाली आने वाले सामान्य वाहनों को अटल टनल के रास्ते आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। ऐसे वाहन रोहतांग दर्रा होकर आवाजाही कर सकेंगे। वहीं, सुबह 8:30 बजे से मनाली से अटल टनल की ओर जाने वाले वाहनों को निर्धारित नाकों पर रोका जा रहा है। काफिला मनाली से अटल टनल के लिए रवाना होगा राष्ट्रपति का काफिला मनाली से अटल टनल के लिए रवाना होने के बाद पलचान से आगे केवल छोटे और आपातकालीन वाहनों को ही अनुमति दी जा रही है। सामान्य और टूरिस्ट वाहनों की आवाजाही राष्ट्रपति के काफिले की वापसी और सुरक्षा व्यवस्था सामान्य होने के बाद बहाल की जाएगी। दोपहर 2 बजे तक टनल की ओर प्रतिबंध
प्रशासन की ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार अटल टनल की ओर वाहनों की आवाजाही पर दोपहर 2 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान पर्यटकों को भी अटल टनल जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने तथा ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। शाम 3 से 5 बजे तक हिडिंबा मंदिर मार्ग पर भी बदलाव
राष्ट्रपति के हिडिंबा मंदिर के कार्यक्रम को देखते हुए दोपहर बाद मनाली में भी ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हिडिंबा मंदिर की ओर जाने वाले सभी वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर रोका जाएगा। इनमें मानालसु चौक, घटोत्कच मंदिर, हिडिंबा चौक, रामबाग मनाली और लॉग हट्स चौक शामिल हैं। पर्यटकों के लिए प्रशासन की सलाह
कुल्लू जिला प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि आज सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक अटल टनल घूमने का कार्यक्रम न बनाएं। यात्रा से पहले स्थानीय ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों और एडवाइजरी की जानकारी जरूर लें। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा कारणों से ट्रै

Spread the love