हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य में बीजेपी सांसदों के रिपोर्ट कार्ड पर तंज करते हुए कहा कि सोशल मीडिया में तो पूरा खर्च करते है। सोशल मीडिया में तो ऐसा लगता है कि मानो सब कुछ यही कर रहे हैं। हमारी (कांग्रेस) सरकार कुछ नहीं कर रही। सीएम ने कहा कि मिर्च मसाला सचिवालय में इनके चाहने वाले लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की रील्स और चर्चाएं चलती रहती हैं। कुछ चर्चाओं में नमक-मिर्च लगाकर बातें आगे बढ़ाई जाती हैं। फिर समर्थक उन्हें सच मानकर प्रचारित करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर भले ही कोई कितना भी छाया रहे, इससे वास्तविकता नहीं बदलती। दरअसल, ‘दैनिक भास्कर एप’ ने दो दिन पहले राज्य के चारों सांसदों की सांसद निधि खर्च को लेकर रिपोर्ट कार्ड छापा है। इसमें मंडी की सांसद कंगना रनोट, हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर, शिमला के सुरेश कश्यप और कांगड़ा के राजीव भारद्वाज चारों का काम संतोषजनक नहीं है। इस पर सीएम ने बीजेपी सांसदों पर निशाना साधा। मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन (MoSPI) के अनुसार, सांसदों के काम पूरा करने, अन्सपेंट मनी, फंड यूटिलाइजेशन की दर बहुत कम है। खासकर कंगना और अनुराग ठाकुर की रिपोर्ट कार्ड राष्ट्रीय औसत से काफी निराशाजनक है। इस पर सीएम ने बीजेपी सांसदों को आड़े हाथ लिया। पीएम को पत्र लिखकर मांगे 1500 करोड़ रुपए इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल हिमाचल आकर 1500 रुपए आपदा राहत के देने की घोषणा की थी। मगर आज तक यह पैसा हिमाचल को नहीं मिला। इसे देखते हुए उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर 1500 करोड़ देने की मांग की है। CM का तंज, बोले- परवाणू से नीचे जाने में कतराती है BJP सीएम सुक्खू ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि हिमाचल के हक के लिए भाजपा नेताओं को परवाणू से नीचे जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पता नहीं क्यों, बीजेपी नेता परवाणू से नीचे जाने (दिल्ली) में घबराते हैं। आरडीजी बंद हुई। राज्य को 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। कोई नेता आरडीजी बहाली के लिए नहीं गया। जाते है तो राजनीति के लिए जाते हैं। भ्रष्टाचार पर व्हाइट पेपर लाने का दावा मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर व्हाइट पेपर लाने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि यह व्हाइट पेपर आरोपों के बजाय तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर तैयार किया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की परतें अब खुलने लगी हैं। सरकार तथ्यों के साथ जनता के सामने स्थिति रखेगी। उन्होंने विपक्ष की ओर से बनाई गई चार्जशीट कमेटी को लेकर भी सवाल उठाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों पर 2017 में विपक्ष में रहते हुए भाजपा की ओर से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे, उन्हें ही अब संबंधित कमेटियों में शामिल किया गया है। मानसून सेशन में हर जवाब का जवाब देंगे सीएम ने कहा कि उनकी सरकार विधानसभा के मानसून सत्र में हर मुद्दे का जवाब देने को तैयार है। इसी मकसद से मानसून सेशन 10 दिन का बुलाया गया है।

Spread the love