हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पेपर लीक से जुड़े बयान पर पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नड्डा को प्रदेश भाजपा नेताओं की ओर से अधूरी जानकारी दी गई है। सीएम सुक्खू ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में पेपर लीक और भर्ती घोटालों की शुरुआत भाजपा के 2017 से 2022 तक के शासनकाल में हुई थी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए हैं और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। अब पढ़ें क्या बोले CM सुक्खू:-