हिमाचल के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में आज (शुक्रवार) सुबह लैंडस्लाइड की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे में दो ही परिवार के सात अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, परिवार के आठ लोग सुबह के समय मंडी जिला के लड़भड़ोल स्थित मां सिमसा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे दोनों गाड़ी में सवार लोग पानी पीने के लिए प्राकृतिक स्त्रोत के पास गाड़ी से उतरे। इस दौरान ऊपर से पहाड़ से बड़ी बड़ी चट्टानें और मलबा गिर गया। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचना दी। प्रशासन की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुल्लू के सुल्तानपुर की रामेश्वरी शर्मा की मौत मृतका की पहचान कुल्लू जिले के सुलतानपुर निवासी रामेश्वरी शर्मा पत्नी गोपालकृष्ण के रूप में हुई है। यह हादसा जोगिंद्रनगर सब डिवीजन के गुम्मा क्षेत्र में हुआ। स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है..