हिमाचल कांग्रेस के महासचिव यदोपति ठाकुर ने कहा कि पार्टी की दो दिवसीय आमसभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रभारी रजनी पाटिल के संबोधन से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में नया जोश व उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने तथा जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यदोपति ठाकुर ने बताया कि बैठक के बाद प्रदेशभर से आए ब्लॉक अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि इस आमसभा ने संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए स्पष्ट दिशा प्रदान की है। व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस आने वाले दिनों में केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेशभर में लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से पार्टी प्रदेश में और अधिक मजबूत होगी तथा जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। चंदा चोरी मामले में मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बता दें कि रजनी पाटिल ने तीन दिन तक शिमला में मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्रियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस के सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के साथ मीटिंग की इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। कांग्रेस संगठन के विस्तार को लेकर भी चर्चा की गई

Spread the love