हिमाचल प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई है। कांगड़ा के अधिकांश भागों बीती रात से बारिश हो रही है। कुल्लू और हमीरपुर के कई भागों में भी सुबह से बूंदाबांदी जारी है। शिमला के रामपुर के गानी में बीती रात को तेज बारिश के बाद टैम्परेरी पुल टूट गया। इससे तीन पंचायतों का संपर्क कट गया है। शिमला समेत राज्य के अधिकांश भागों में मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- प्रदेश में अगले छह दिन तक बरिश जारी रहेगी। आज भी किन्नौर, लाहौल स्पीति और कुल्लू को छोड़कर अन्य सभी जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तूफान चलने की चेतावनी दी गई है। आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा स्ट्रांग होगा। इसे देखते हुए अगले 72 घंटे तक (2 से 4 जुलाई) राज्य के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। नदी-नालों और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की एडवाइजरी मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों के आसपास जाने से बचने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने और ऊंचाई वाले इलाकों में अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी है। मानसून के दौरान पर्यटकों और स्थानीय लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की भी हिदायत दी गई है। अभी इन जिलों में पहुंचा मानसून मौसम विभाग के अनुसार- मानसून पूरे किन्नौर जिले के साथ-साथ कुल्लू और लाहौल-स्पीति के अधिकांश इलाकों को कवर कर चुका है। शिमला, मंडी, सिरमौर और कांगड़ा जिलों के कुछ हिस्सों में भी मानसून की एंट्री हो गई। तापमान 4 से 5 डिग्री गिरेगा IMD के अनुसार- राज्य में अगले 3-4 दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस गिरेगा। अभी ज्यादातर शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।