हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली-ढली बाईपास पर आज दोपहर बाद भारी लैंडस्लाइड हो गया। सड़क पर बड़ी चट्टानें और देवदार का पेड़ गिर गया। इससे सड़क वाहनों के लिए पूरी तरह बंद हो गई है। इसमें एक-दो गाड़ी को भी नुकसान की सूचना है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। लोक निर्माण विभाग सड़क से मलबा हटाने में जुट हुआ है। लैंडस्लाइड के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई। गनीमत यह रही कि कोई वाहन और लोग इसकी चपेट में नहीं आए। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। बाईपास पर लैंडस्लाइड के बाद शिमला पुलिस वैकल्पिक सड़कों से गाड़ियां भेज रही है। पुलिस ने शिमला वासियों से कुछ देर तक सहयोग की अपील की है। बताया जा रहा है कि मौके पर एक मकान के लिए पहाड़ की कटिंग जारी थी। इससे पहाड़ भरभराकर गिर गया। अप्पर शिमला-करसोग जाने वाली बसों की आवाजाही ज्यादा प्रभावित बाइपास पर लैंडस्लाइड के कारण अप्पर शिमला से आने जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर ज्यादा असर पड़ा है। क्योंकि अप्पर शिमला और करसोग जाने वाली बसें इसी बाइपास से जाती है। ऐसे में बाइपास बंद होने के कारण अप्पर शिमला और करसोग जाने वाली बसें आज रात में देरी से अपने गतंव्य तक पहुंचेगी। बता दें कि प्रदेश में निरंतर बारिश हो रही है। इससे कई जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं देखने को मिल रही है।

Spread the love