हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज (बुधवार) से चुनाव प्रचार में उतरेंगे। वह, कुछ देर बाद शिमला से मंडी पहुंचेंगे और आज देर शाम तक मंडी में तीन जगह जनसभाएं करेंगे। इस दौरान सीएम जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिए निगम चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गए हैं, क्योंकि नगर निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर होते हैं। राज्य में दिसंबर 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राज्य के चार नगर निगम मंडी, धर्मशाला, पालमपुर और सोलन के चुनाव कांग्रेस सरकार के लिए सत्ता का सेमिफाइनल माने जा रहे हैं। मंडी को जीतने के लिए जान फूंकेंगे सुक्खू मंडी पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का गृह जिला है। यहां पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की करारी हार हुई है। जिले की 10 में से कांग्रेस मात्र 1 सीट जीत पाई है। मंडी नगर निगम पर भी बीजेपी का ही कब्जा रहा है। ऐसे में सीएम सुक्खू मंडी को जीतने के लिए आज प्रचार में जान फूंकेंगे। मुख्यमंत्री इन तीन जगह जनसभाएं करेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू दोपहर 3 बजे टारना हिल्स मंडी पहुंचेंगे। इसके बाद वे शाम 4:20 बजे टारना क्षेत्र, 5:55 बजे टाउन हॉल पार्किंग और शाम 6:50 बजे विपाशा सदन भ्यूली से नेला क्षेत्र में जनसभाएं करेंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। विक्रमादित्य सिंह भी वार्डों में जाकर जनसभाएं कर रहे सीएम से पहले PWD मंत्री एवं मंडी नगर निगम चुनाव को प्रभारी बनाए गए विक्रमादित्य सिंह पहले ही चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। वह, विभिन्न वार्डों में जाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं और जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। BJP भी आज अपना संकल्प पत्र जारी करेगी वहीं बीजेपी भी आज मंडी निगम चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी करेंगी। इस दौरान मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा मीडिया को संबोधित करेंगे। विधायक इंद्र सिंह गांधी और पायल वैद्य सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहेंगे।