कांगड़ा विकासखंड की 48 पंचायतों में चुनाव के लिए कुल 1,182 उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन दाखिल किए। रिटर्निंग अधिकारी एवं बीडीओ कांगड़ा पारुल कटियार ने बताया कि जिला परिषद के चार वार्डों के लिए 19 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। इसके अतिरिक्त, पंचायत समिति के लिए 93, प्रधान पद के लिए 200, उप-प्रधान पद के लिए 254 और वार्ड पंच के लिए 616 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है। ये सभी उम्मीदवार अब चुनावी मैदान में हैं। खोली वार्ड से विजय चौधरी विज्जू प्रत्याशी भाजपा ने जिला परिषद चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हलेड़कलां जिला परिषद वार्ड से रिम्पल, तियारा से सुनीता देवी, दौलतपुर से चौधरी देवीलाल और खोली वार्ड से विजय चौधरी विज्जू को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। यहां कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं दौलतपुर वार्ड में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ के बेटे विनोद सिंह बराड़ भाजपा उम्मीदवार देवीलाल के खिलाफ मैदान में हैं। खोली वार्ड में भाजपा प्रत्याशी विजय चौधरी को अपनी ही पार्टी के बागी शशि चौधरी से कड़ी चुनौती मिल रही है। वहीं, तियारा जिला परिषद वार्ड में भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक की पत्नी सुनीता को भाजपा कार्यकर्ता बेबी से सीधी टक्कर मिल रही है, जबकि यहां कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं है। हलेड़कलां वार्ड में भाजपा प्रत्याशी रिम्पल को पूर्व जिला पार्षद करतार सिंह से चुनौती मिल रही है। धर्मशाला और पालमपुर नगर में भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे बागी उम्मीदवारों पर पार्टी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। कांगड़ा में बागी उम्मीदवारों पर पार्टी क्या कार्रवाई करेगी यह कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पहली बार सभी 9 वार्डों में उतारे उम्मीदवार कांगड़ा नगर परिषद में भी भाजपा ने पहली बार सभी नौ वार्डों में उम्मीदवार उतारे हैं। नगर परिषद में शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा और एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा के समर्थक भी चुनाव मैदान में हैं। इन चुनावों के लिए 17 मई को मतदान होगा और उसी दिन शाम को मतगणना की जाएगी। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और विधायक पवन काजल ने विश्वास व्यक्त किया है कि भाजपा नगर परिषद कांगड़ा और जिला परिषद की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Spread the love