हिमाचल प्रदेश में दो दिन से बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हो रही है। आज और कल भी कई भागों में भारी ओलावृष्टि-तूफान के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग ने आज कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कल (5 मई) मंडी और शिमला में ऑरेंज अलर्ट रहेगा व अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 7 मई तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। वहीं 8 और 9 मई को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ी लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे जान व माल का भी नुकसान हो रहा है। बीती शाम (3 मई) भी सोलन-सैंज सड़क पर माइपुल के पास एक ऑल्टो गाड़ी लैंडस्लाइड की चपेट में आई गई। इससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दो दिन पहले 4 महिला टीचरों की तूफान के कारण पेड़ गिरने से जान चली गई। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री नीचे गिरा वहीं, बीते दो दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। सुंदरनगर में सबसे ज्यादा 11.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद पारा 22.1 डिग्री तक पहुंच गया। मंडी का तापमान सामान्य से 10.2 डिग्री कम होकर 22.6 डिग्री, सोलन का 7.5 डिग्री गिरकर 23 डिग्री, भुंतर का 9.6 डिग्री कम होकर 20.3 डिग्री, मनाली का 7.1 डिग्री गिरकर 16.8 डिग्री और शिमला का तापमान 5.1 डिग्री की गिरावट के बाद 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऊंचे पहाड़ों पर मई में ठंड का एहसास तापमान में गिरावट से जहां लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे इलाकों में ठंडक बढ़ी है, वहीं पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया है। अगले 48 घंटों के दौरान भी तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। रात के तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे लाहौल-स्पीति और किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।

Spread the love