हिमाचल प्रदेश में बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी नगर निगम चुनाव के लिए ‘इलेक्शन कमेटी’ का गठन कर दिया है। यह कमेटी निगम चुनाव में पार्षद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम तय करेगी और चुनाव प्रचार भी करेगी। सोलन नगर निगम चुनाव की इलेक्शन कमेटी में सीएम सुखविंदर सुक्खू, कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, अर्की के विधायक संजय अवस्थी, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, दून के विधायक राम कुमार चौधरी, नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बाबा और सोलन जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष वर्मा को सदस्य बनाया गया है। इसी तरह, मंडी नगर निगम चुनाव के लिए सुखविंदर सुक्खू, विनय कुमार, मुकेश अग्निहोत्री, राजस्व मंत्री जगत नेगी, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, धर्मपुर के विधायक चंद्र शेखर, कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर और मंडी जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर को सदस्य बनाया गया है। धर्मशाला में 11 नेता तय करेंगे टिकट धर्मशाला नगर निगम के लिए सुखविंदर सुक्खू, विनय कुमार, मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, विधायक आरएस बाली, राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, विधायक केवल सिंह पठानिया, विधायक मलेंद्र राजन, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी और अजय महाजन को कमेटी में रखा गया है। पालमपुर निगम चुनाव कमेटी में ये नेता पालमपुर नगर निगम चुनाव के लिए सुखविंदर सुक्खू, विनय कुमार, मुकेश अग्निहोत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा, सांसद अनुराग शर्मा, विधायक आशीष बुटेल, विधायक किशोरी लाल, विधायक संजय रत्न, विधायक भवानी सिंह पठानिया और कमलेश ठाकुर को सदस्य बनाया गया है। इससे पहले चारों निगम में प्रभारी लगा चुकी कांग्रेस बता दें कि, नगर निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर होते हैं। इसलिए, कांग्रेस और बीजेपी दोनों की साख इन चुनाव में दाव पर लगी है। सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी दोनों का फोकस निगम चुनाव पर है और दोनों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इससे पहले कांग्रेस ने चारों निगम चुनाव के लिए प्रभारी भी तैनात किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष के दो पॉलिटिकल सेक्रेटरी नियुक्त इसी तरह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार के दो पॉलिटिकल सेक्रेटरी भी तैनात कर दिए हैं। शिमला जिला के ठियोग से संबंध रखने वाले विकास काल्टा और सिरमौर जिला से संबंध रखने वाले प्रदीप सूर्या को प्रदेश अध्यक्ष का पॉलिटिकल सेक्रेटरी लगाया गया है।