किन्नौर जिले के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिकांगपिओ की दो छात्राओं, कनिका और मोनिका ने शिमला के पोर्टमोर स्कूल में आयोजित स्टेप हैकाथॉन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने स्मार्ट फार्मिंग विषय पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छात्राओं ने आधुनिक तकनीक पर आधारित एक स्मार्ट फार्मिंग मॉडल प्रस्तुत किया। इस मॉडल में कृषि कार्यों को सरल, टिकाऊ और अधिक उत्पादक बनाने के लिए कई नवाचार शामिल थे। निर्णायक मंडल ने उनके इस विचार को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया। यह उपलब्धि उन्होंने अपने शिक्षकों मोती लाल और दीपक के मार्गदर्शन में हासिल की। सफलता पर प्रधानाचार्य ने जताई खुशी विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन गेलोंग़ और अन्य शिक्षकों ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, उचित मार्गदर्शन और नवाचार के प्रति उनकी गहरी रुचि का परिणाम है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी छात्र इसी प्रकार विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।

Spread the love