सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की अग्निवीर भर्ती रैली तृतीय इंडिया रिज़र्व बटालियन पंडोह के ट्रेनिंग ग्राउंड में शुरू हो गई है। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस रैली में कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पिति जिलों के सीईई उत्तीर्ण 2,959 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 22 मार्च को सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर 1.6 किलोमीटर दौड़ के फ्लैग ऑफ के साथ हुई। अगले दिनों में मंडी जिले के उम्मीदवार दिखाएंगे प्रतिभा रैली के पहले दिन कुल्लू और लाहौल-स्पिति जिलों के 326 युवाओं ने भाग लिया। इनमें से 239 अभ्यर्थी दौड़ में सफल रहे। ये सफल अभ्यर्थी अब शारीरिक मापदंड, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सकीय परीक्षण से गुजरेंगे।आने वाले दिनों में मंडी जिले के उम्मीदवार भी इस रैली में अपनी क्षमता दिखाएंगे।
कर्नल गौतम ले चुके भर्ती रैली की तैयारी का जायजा कर्नल गौतम निशान्त, भर्ती निदेशक, एआरओ, मंडी ने 21 मार्च को रैली की तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संचालित की जाएगी। भर्ती रैली में ये डाक्यूमेंट लगेंगे जो भी अभ्यर्थी आर्मी अग्निवीर रैली के लिए यहां पहुंच रहे हैं, उन्हें अपने फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड के साथ यहां पहुंचना होगा। इसके साथ ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स भी ले जाने होंगे। इसमें अपने एजुकेशन सर्टिफिकेट्स, डोमिसाइस/परमानेंट रेजिडेंट प्रूफ, जाति प्रमाण पत्र, धर्म प्रमाण पत्र, पुलिस कैरेक्टर सर्टिफिकेट, स्कूल कैरेक्टर सर्टिफिकेट्स, स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट्स, एनसीसी सर्टिफिकेट्स, पैन या आधार कार्ड, टैटू सर्टिफिकेट जैसे सभी दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी जरूर लेकर जाएं। इससे कोई परेशानी नहीं होगी।

Spread the love